साहिबगंजः झारखंड के साहिबगंज जिले झारखंड के साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पूर्वी फाटक के पास दिवाली की देर रात एक व्यक्ति के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुन्ना शाह के रूप में हुई है और वह टेंट हाउस के संचालक थे.
व्यवसायी की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने सोमवार को दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है.
साहिबगंज सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने संवाददाताओं को बताया, “मृतक के बेटे अंशु कुमार साह की शिकायत के आधार पर झारखंड पुलिस में कार्यरत पवन कुमार और दीपक कुमार पासवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.”
पुलिस ने हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया हथियार, कुछ कारतूस और खोखे बरामद किए हैं.
हत्या के आरोप में जिन दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से पवन कुमार बोकारो के एक अधिकारी तथा दूसरा रूपेश कुमार देवघर के विधायक सुरेश पासवान के अंगरक्षक के रूप में तैनात थे.
एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आपसी रंजिश में मुन्ना को गोली मारकर घायल किया गया था. इलाज के लिए ले जाने के दौरान मुन्ना ने दम तोड़ दिया.
उनके बेटे अंशु कुमार शाह के आवेदन पर मामला दर्ज कर छापेमारी की गई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल बरामद किया है.
मुन्ना शाह और गिरफ्तार जवान पवन पड़ोसी थे. करीब एक महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. रविवार देर रात पवन और रूपक बाइक से पोखरिया काली स्थान रोड से जा रहे थे. वहां मुन्ना बैठे थे. पवन बाइक से उतरकर उनसे विवाद करने लगा और पिस्तौल से गोली चला दी.
