रांचीः विवादों में घिरी 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है.
आयोग ने यह जानकारी दी है. गौरतलब है कि 25, 26 और 27 जुलाई को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा को स्थगित किया गया है.
हालांकि आयोग ने इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित बताया है.
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के अलावा सिविल जज जूनियर डिविजन लिखित परीक्षा, एपीपी बैकलॉग लिखित परीक्षा, इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री लिखित परीक्षा, प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा,एपीपी रेगुलर लिखित परीक्षा, बॉयलर इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.
पीटी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में मंगलवार को सीआइडी के छापे और चेयरमैन एल ख्यांग्ते के इस्तीफे के बीच आयोग के इस फैसले को लेकर चर्चा जोरों पर है.
इधर बुधवार को परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले युवाओं ने आयोग कार्यालय का घेराव प्रदर्शन किया है.
जेपीएससी के अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट और कट ऑफ मार्क्स को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.
