रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बिड़ियों की जांच कर रहे सीआइडी अब आयोग के तीनो सदस्यों से भी पूछताछ के लिए समन भेजा है.
जेपीएससी के सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद से जांच एजेंसी गड़बड़ियों के सिलसिले में सोमवार से पूछताछ करेगी.
राज्य सरकार द्वारा 2 सितंबर 2021 को इनकी नियुक्ति की गयी थी.
पूर्व चेयरमैन का इस्तीफा और लंबी पूछताछ
सीआइडी की एसआईटी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से भी अब तक चार बार लंबी पूछताछ कर चुकी है.
अपराध अनुसंधान विभाग ने 28 जुलाई को खियांग्ते से नौ घंटे तथा 29 और 31 जुलाई तथा 3 अगस्त को आठ-आठ घंटे पूछताछ की थी.
सीआइडी के अधिकारी उनसे भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा लेने वाली एजेंसी के कार्यकलाप, ओएमआर शीट, कट ऑफ मार्क्स, चेयरमैन की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं पर लगातार जानकारी जुटा रही है.
जांच के क्रम में उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है. जेपीएससी और परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल के दफ्तर में 21 जुलाई को छापे के बाद ख्यांगते ने पद से इस्तीफा दे दिया था.
इसके बाद जांच एजेंसी ने ख्यांग्ते के आवास पर भी छापेमारी कर कई सामान जब्त किए थे.
