लातेहारः लातेहार पुलिस ने ऑपरेशन ड्रेगन के तहत बुधवार को जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.
एसपी कुमार गौरव ने बताया है कि जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य मनोज लोहरा और महादेव सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस को इन उग्रवादियों की गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद कुरुमखेता जंगल में सुरक्षा बलों ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की.
पुलिस ने इनके पास से एक एके 47, दो एसएलआर राइफल, 9 मैगजीन, 318 जिंदा कारतूस, दो वॉकी-टॉकी, दो वाई-फाई राउटर, 5 मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड भी बरामद किए हैं.
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दावा किया है कति जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों का असर अब साफ दिखने लगा है.
