रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ ज़िले में बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात के पावर प्लांट में शनिवार को तड़के अचानक ब्लास्ट में जान गंवाने वाले तीन इंजीनियरों के परिजनों को 31-31 लाख रुपये मुआवजा दिए गए हैं.
रामगढ़ के श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने बताया है कि शनिवार देर रात हुए समझौते के तहत प्रबंधन ने मुआवजे के तौर पर हर एक को 30 लाख रुपये और अंतिम संस्कार के खर्च के लिए एक-एक लाख रुपये दिए गए.
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंदन कुमार दास, स्थानीय़ नेताओं और गांववालों की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.
पीड़ित परिवारों ने हर मृतक के एक आश्रित को नौकरी और घटना की उत्त स्तरीय जांच की भी मांग की है.
गौरतलब है कि तीन इंजीनियरों – संजीव कुमार केशरी (50), विनीत कुमार महतो (25) और अभिषेक पांडे (24) की शुक्रवार आधी रात को हेहल गांव में मां छिन्नमस्तिका इस्पात के कैप्टिव पावर प्लांट में लगी आग में गंभीर रूप से जलने से मौत हो गई थी.
इस हादसे में गभीर रूप से घायल अन्य एक प्लांट कर्मी तरूण रजवार का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
