सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो करीब पांच साल बाद झारखंड लौटे. चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें वापस लाया गया है, ताकि आगे का उपचार अपने ही राज्य में हो सके.
खबरों के मुताबिर उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.
उन्हें हैदराबाद से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केद्रीय मंत्री संजय सेठ एयरपोर्ट पर उन्हें देखने पहुंचे थे.
नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की इनके अलावा इंद्रजीत के कई परिजन भी आए थे.
2021 में कोरोना संक्रमण के बाद उनकी हालत बिगड़ी गई थी. बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
2019 में इंद्रजीत महतो सिंदरी से चुनाव जीते थे. इस बार पार्टी ने उनकी पत्नी को चुनाव लड़ाया, लेकिन वे हार गईं.
