रांचीः झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत 29 जुलाई को इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन होगा.
निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता निर्धारित समय तक अपना भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनका नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा.
बताया गया है कि 2026 के मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या–2 करोड़ 64 लाख 63,236 है.
राज्य के 31 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 100 प्रतिशत पूरे कर लिए गए हैं.
बाकी 50 विधानसभा क्षेत्र में भी डिजिटाइजेशन का कार्य 97 से 99 प्रतिशत के बीच है.
मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने का प्रतिशत 99.99 है.
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जो तथ्य सांमने आए
- मृत मतदाताओं की कुल संख्या–7,61,755 (2.88%)
- पता लगाने योग्य नहीं/ अनुपस्थित मतदाताओं की कुल संख्या–14,59,029 (5.51%)
- Iस्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की कुल संख्या–15,87,496 (6%)
- अन्य स्थानों पर पहले से ही नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या–4,34,541 (1.64%)
- इन्यूमरेशन फॉर्म हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या– 1,12,642(0.43%)
