रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा के मेन गेट तक पहुंच गए हैं.
इससे पहले पुलिस ने उन पर वाटर कैनन छोड़ा. वे पीछे नहीं हटे. लगभग आघे दर्जन बैरिकैड तोड़ते हुए वे आगे बढ़ते रहे..
विधानसभा के गेट नंबर एक पर छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा है. छात्र बारिश के बीच भी अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं.
इस बीच पुलिस ने विधानसभा की सुरक्षा को बढ़ा दिया और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.
पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा के बाहर बैरिकेडिंग लगा रखी थी. इसी वजह से छात्रों ने खेत के रास्ते जाकर विधानसभा घेर लिया.
इससे पहले जब छात्र विधानसभा घेराव के लिए जा रहे थे तो पुलिस ने सबसे पहले आगे न बढ़ने की अपील की, जिसके बावजूद छात्र आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे.
इसके बाद पुलिस छात्रों की बड़ी समूह को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े.
