Browsing: ACB Action
रांचीः बहुचर्चित धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें धनबाद के तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक, तत्कालीन सीओ विशाल कुमार, कानूनगो मिथिलेश कुमार, सहायक लिपिक अनुपमा कुमारी भी शामिल हैं. दस साल पुराने मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने साल 2016 में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी. गिरफ्तारी को लेकर एसीबी की अलग-अलग टीम ने एक साथ रांची, देवघर, बोकारो और धनबाद में छापेमारी की थी. पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग रांची स्थित जांच एजेंसी के हेडक्वार्टर से की जा रही थी. इन छापे में सरकारी…
रांची- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने गुरुवार को रांची सिटी डीएसपी के रीडर सिपाही सुनील पासवान को गुरुवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव निवास मिथुन कुमार हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची में लिखित आवेदन देकर बताया था कि सिटी डीएसपी रांची के रीडर सुनील पासवान ने उनके बड़े भाई वनरक्षी जितेन्द्र कुमार को दहेज प्रताड़ना के केस में बचाने, केस हल्का करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने के बाद…
हजारीबागः एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने दारू अंचल के राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के मेढ़कुरी कला गांव निवासी हिरामन प्रजापति ने आवेदन देकर राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध जांच एजेंसी में शिकायत की थी. दाखिल खारिज के एक मामले में कर्मचारी ने दस हजार रुपये घूस की मांग की थी. हिरामन प्रजापति ने एसीबी को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया था पत्नी दुर्गा देवी के नाम उन्होंने दाखिल-खारिज का आवेदन दारू अंचल कार्यालय में दिया था. उनका आरोप था कि दाखिल-खारिज के आवेदन को स्वीकृत…
बोकारोः एंटी करपशन ब्यूरो की टीम ने बोकारो जिले के कसमार ब्लॉक में मनरेगा की योजना में पांच हजार रुपये घूस लेते हुए दो कनीय अभियंताओं को गिरफ्तार किया गया है. धनबाद एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है. आरोपियों का नाम आशीष कुमार और राजीव रंजन है. एसीबी के पुलिस अधीक्षक सहदेव साहू ने बताया है कि आरोपी इंजीनियर मनरेगा योजना की एक लाभुक हलीमा खातून से अक्सर रिश्वत की मांग करते थे. इसकी शिकायत मिलने के बाद धनबाद एसीबी ने तहकीकात की. जांच में मामला सही पाया गया. इसके बाद यह कार्रवाई की गई. कसमार प्रखंड की…
रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो जमशेदपुर की टीम ने सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अंचल के राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को 10 हजार रुपये घूस लेते हे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी की टीम कर्मचारी को अपने साथ लेकर जमशेदपुर गई है. आज चांडिल के कदमडीह निवासी राजेश हेंब्रम की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. चांडिल के दालग्राम जमीन की पंजी 2 में ऑनलाइन नाम चढ़ाने के एवज में राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन ने राजेश हेंब्रम से 10 हजार रुपये की मांग की थी. राजेश हेंब्रम ने इसकी शिकायत एसीबी जमशेदपुर में की. शिकायत के सत्यापन के बाद…
रांचीः झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य सरकार की जांच एजेंसी- एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) विधु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. विधु गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं. शराब घोटाले को लेकर एसीबी ने 20 मई को केस दर्ज किया था. इसी दिन राज्य के वरिष्ट आईएएस अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया था. इसी मामले में रिटायर आईएएस अधिकारी और पूर्व उत्पाद सचिव अमित प्रकाश को पिछले 19 जून को गिरफ्तार किया गया था. अब तक…
हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ सतीश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीन हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने डॉक्टर के आवास की तलाशी ली है, जहां से 2 लाख 38,500 रुपये नगद बरामद किया गया है. एसीबी को शिकायत मिली थी कि ममता वाहन से जुड़े बिल पर हस्ताक्षर करने के एवज में वह उज्ज्वल कुमार सिन्हा से घूस मांग रहे थे. इस मामले में शिकायत पर कार्रवाई की गयी और गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के…
रांचीः झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अलग- अलग दो जगहों पर घूस लेते दो सरकारी सेवकों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के तहत धनबाद में भूमि सुधार उप समाहर्ता (LRDC) कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उधर लोहरदगा में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के लेखा लिपिक वरुण कुमार को 5000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. लोहरदगा में रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई की है. जबकि धनबाद की टीम ने वहां एलआरडीसी के कंप्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा है. धनबाद में वीर बहादुर सिंह…
रांचीः झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को शुक्रवार को रांची स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 23 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने ट्रांजिट पर लेकर सिंघानिया को रांची पहुंची. इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया सिद्धार्थ सिंघानिया शराब सिंडिकेट का प्रमुख चेहरा है और माना जाता है कि झारखंड में उत्पाद विभाग के आला अधिकारियों को अपने प्रभाव में लेकर उत्पाद नीति में मनमर्जी…
रांची. शराब घोटाले की जांच कर रही झारखंड सरकार की जांच एजेंसी-एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व आयुक्त और आईएएस अधिकारी रहे अमित प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने उन्हें मंगलवार की देर शाम एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अमित प्रकाश आयुक्त उत्पाद के साथ झारखंड राज्य वीबरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के पूर्व महाप्रबंधक भी थे. अमित प्रकाश 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे. इससे पहले शराब घोटाले में एसीबी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us