Browsing: ACB Trap in Jharkhand

रांचीः शराब घोटाले में गिरफ्तार वरिष्ठ अधिकारी विनय कुमार चौबे का ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया है. वे किडनी तथा बीपी की समस्या से पहले से जूझ रहे हैं. फिलहाल वे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं. मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था. 38 करोड़ से अधिक के घोटाले में चौबे के अलावा बीबरेजेज कॉरपोरेशन के दो और अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार की शाम विनय कुमार चौबे का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया. बेहतर इलाज के…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी के बाद झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड शराब घोटाले का तार सीधे सरकार से जुडा है. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि अगर वे (हेमंत सोरेन) इस मामले में पाक साफ हैं, तो सीबीआई जांच की अनुशंसा करें. बाबूलाल मरांडी का कहना है कि शराब घोटाला दो राज्यों (झारखंड और छत्तीसगढ़) से जुड़ा हुआ है. इसलिए राज्य सरकार इसकी जांच सीबीआई से कराने…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरिडीह और कोडरमा में दो सरकारी कर्मचारियों को 10-10 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. कोडरमा में हजारीबाग की टीम ने कारर्रवाई की है. कोडरमा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र प्रसाद को 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. एसीबी की टीम सुरेंद्र प्रसाद को हजारीबाग ले गई है. राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद ने एक स्थानीय व्यक्ति बहादुर राणा से जमीन का काम करने के लिए 50 हजार रुपए की घूस मांगी थी. पीड़ित व्यक्ति ने पहले अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन उसे…

Read More