Browsing: Aditi Missing Girl

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के खोरहाटोली (कोकर) से लापता 22 महीने की बच्ची अदिति पांडेय का 27 दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चिंता जताई है. पिछले 9 मई को अदिति अपने घर के पास से अचानक लापता हो गई थी. अदिति की खोज में उसके माता-पिता कई दिनों से परेशान हैं और स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आंदोलन भी किया है. गुरुवार को लापता बच्ची के माता-पिता ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई, जिसके बाद राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के खोरहाटोली से 9 मई को गायब हुई 18 माह की मासूम अदिति पांडेय की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को सदर थाना के समक्ष झारखंड लोकतांत्रिक क्रातिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो की अगुवाई में इस प्रदर्शन में बच्ची के माता-पिता और कई सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्रा भी शामिल हुए. इस दौरान पार्टी ने सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार को एसएसपी राकेश रंजन के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें गायब बच्ची की सकुशल और शीघ्र बरामदगी की मांग की गई है. देवेन्द्र नाथ महतो ने…

Read More