रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के खोरहाटोली (कोकर) से लापता 22 महीने की बच्ची अदिति पांडेय का 27 दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चिंता जताई है.
पिछले 9 मई को अदिति अपने घर के पास से अचानक लापता हो गई थी. अदिति की खोज में उसके माता-पिता कई दिनों से परेशान हैं और स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आंदोलन भी किया है.
गुरुवार को लापता बच्ची के माता-पिता ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई, जिसके बाद राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को तत्काल कार्रवाई करने का
माता-पिता ने लगाई न्याय की गुहार
गुरुवार को अदिति के पिता मनीष पांडेय और माता अंजिता पांडेय ने राजभवन (लोकभवन) में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल को बताया कि एक महीने से अधिक का समय बीतने को है, लेकिन पुलिस अब तक उनकी बच्ची को ढूंढ़ने में नाकाम रही है. पीड़ित माता-पिता ने बच्ची की शीघ्र खोजबीन के लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया.
मुख्य सचिव को फोन पर दिए निर्देश
मासूम बच्ची के लापता होने की इस गंभीर घटना पर चिंता जताते हुए राज्यपाल ने तत्काल राजभवन से ही राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से दूरभाष (फोन) पर बात की.
उन्होंने मुख्य सचिव को इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और पुलिस प्रशासन को पूरी ताकत झोंककर अदिति की शीघ्र खोजबीन कराने का कड़ा निर्देश दिया.
इससे पहले स्थानीय पुलिस ने उसे ढूंढ़ने के लिए एनडीआरएफ) की भी मदद ली. एनडीआरएफ की टीम ने घर के बाहर बह रहे बड़े नाले में भी सघन खोजबीन अभियान चलाया, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला.
हालांकि, नाले की जांच के दौरान एक हड्डी बरामद हुई जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया, लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आ सकी है.
पुलिस और परिजनों की ओर से बच्ची का सुराग देने वाले को उचित इनाम देने की भी पेशकश की गयी है. रांची पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा है.
