Browsing: AJSU

रांचीः आजसू पार्टी की 10 अक्टूबर को ईचागढ़ में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन है. ठीक इसके अगले दिन आजसू से इस्तीफा देने वाले हरेलाल महतो 11 अक्टूबर बीजेपी में शामिल होंगे. हरलेलाल इस कार्यक्रम को दमदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे. भादूडीह चांडिल मैदान में होने वाले इस मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे. इससे पहले पांच अक्टूबर को हरेलाल महतो रांची स्थित बीजेपी के कार्यालय में आए थे. यहां उन्होंने पार्टी के झारखंड प्रभारी गजेंद्र पटेल, सह प्रभारी सौरभ सिंह निवेदिता सिहं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश…

Read More

धनबादः धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल कांग्रेस समर्थित एक व्यक्ति किशुन रवानी की मौत हो गई है. गुरुवार को पुलिस की सुरक्षा में किशुन रवानी का अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच पुलिस ने हिंसा से जुड़े मामले में आजसू की नेता रजनी रवानी समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गोलाबीरी और झड़प के मामले में अलग-अलग चार प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं. इनमें 76 लोग नामजद किए गए हैं. इलाज के दौरान फरार हुए आजसू नेता हीरालाल महतो की तलाश…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में आजसू को जनता ने उसकी हैसियत बता दी है. नीति और सिद्धांत विहीन पार्टी ने राज्य में हमेशा आरक्षण और स्थानीय नीति पर दोहरी राजनीति करती रही है. जेएमएम नेता ने कहा कि जो पार्टी झारखंड में ओबीसी आरक्षण को 24 से घटकर 14 प्रतिशत करने के लिए जिम्मेदार है, वह आरक्षण पर नैतिकता की दुहाई दे रही है. पिछले चुनावों के परिणाम पर गौर करें तो ये साफ नजर आता है कि आजसू पार्टी का अब कोई जनाधार नहीं बचा है. जेएमएम…

Read More

रांचीः आजसू पार्टी में अलग- अलग पदों पर रहते हुए लंबे दिनो तक राजनीति करने वाले आशुतोष गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं. शनिवार को जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. आजसू से इस्तीफा देने वालीं नीरू शांति भगत ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. आजसू नेता आशुतोष के जेएमएम में शामिल होने पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है ,“एक पुराना और जुझारू साथी साथ आया है. संगठन को इसका लाभ मिलेगा. आशुतोष ने आंदोलन को भी…

Read More