Browsing: Arresting in liquor Scam
रांचीः झारखंड में बहुचर्चित शराब घाटोले केस को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. बाबूलाल मरांडी ने जनहित याचिका के जरिए मांग की है कि शराब घोटाले की जांच सीबीआइ से कराई जाए. याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया है कि वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ मॉडल के आधार पर झारखंड की नई शराब नीति लागू की गई थी. आरोप है कि फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर दो प्लेसमेंट एजेंसियों को काम दिया गया. इसके अलावा शराब कारोबार से जुड़ी कई निजी कंपनियों की भूमिका भी संदेह के घेरे…
रांचीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ जारी है. इससे पहले सोमवार को निर्धारित समय पर रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. शराब घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें समन भेजा है. वहीं, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को भी सात जुलाई को इसी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है. ईडी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था. समन में उन्हें छह जुलाई को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर पूछताछ में शामिल…
रांची: झारखंड में हुए शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मंत्री और अभी लोहरदगा से कांग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को एक बार फिर समन जारी किया है. ईडी ने दोनों को 6 और 7 जुलाई को रांची स्थित अपने जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।. जानकारी के अनुसार, शराब घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इससे पहले भी 28 जून को समन भेजा गया था. समन के बाद दोनों पिता-पुत्र ने जांच एजेंसी से जवाब देने के लिए समय मांगा था. इस बीच…
रांचीः रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें बिहार में राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय के अलावा उनके चालक देवेंद्र भगत और प्लांट के एक अन्य कर्मी रविकांत राय शामिल हैं. शराब की यह फैक्ट्री सुबोध राय की है. तीनों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है. साथ ही बॉलिंग प्लांट को सील कर दिया गया है. इस प्लांट में दो वर्ष पूर्व भी उत्पाद विभाग ने छापामारी की थी. इस दौरान इसे सील भी किया था. सुबोध राय को…
रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार की भूमिका और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाया है. मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “झारखंड शराब घोटाला सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध है. छत्तीसगढ़-झारखंड के अंतर्राज्यीय शराब माफियाओं और सत्ता के करीबी लोगों की मिलीभगत से जनता की गाढ़ी कमाई को खुलेआम लूटा गया. एसीबी चाहे जितनी कोशिश कर ले इस मामले को दबाने की, लेकिन ईडी की कार्रवाई रुकने वाली नहीं है. केंद्रीय एजेंसियां लगातार इस घोटाले की परतें खोल रही हैं और…
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिस समय शराब नीति बन रही थी उसी समय मैंने मुख्यमंत्री और सरकार को पत्र लिखकर नेक्सस और गड़बड़ियों पर ध्यान दिलाया था. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. इसका तो अर्थ यही लग रहा है कि इन लोगों के बीच उस समय कहीं ना कहीं लेन देन में कोई कम-बेसी हुई, तभी आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर कार्रवाई हुई. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से तो यही प्रतीत…
रांचीः झारखंड मेंशराब घोटाला मामले में वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विनय चौबे को एसीबी के स्पेशल कोर्ट ने सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की है. कोर्ट ने 90 दिनों की समय सीमा पूरी होने के बाद भी जांच एजेंसी के द्वारा चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर जमानत दी है. हालांकि, चौबे को तुरंत जेल से रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि वह हजारीबाग में जमीन से संबंधित एक मामले में भी आरोपी हैं. चौबे का फिलहाल रिम्स में इलाज चल रहा है. विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने कोर्ट में पैरवी की. दलील सुनने के बाद कोर्ट ने बीएनएसएस…
रांचीः झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य सरकार की जांच एजेंसी- एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) विधु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. विधु गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं. शराब घोटाले को लेकर एसीबी ने 20 मई को केस दर्ज किया था. इसी दिन राज्य के वरिष्ट आईएएस अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया था. इसी मामले में रिटायर आईएएस अधिकारी और पूर्व उत्पाद सचिव अमित प्रकाश को पिछले 19 जून को गिरफ्तार किया गया था. अब तक…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us