Browsing: Arresting JPSC Scam
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में छात्रों के आंदोलन में शामिल और 14 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र महतो को शनिवार को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोक दिया. अनशन कर रहे देवेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों और अन्य अनशनकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची शहर में तिरंगा यात्रा निकाली. देवेंद्र नाथ महतो इसी यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल से निकलना चाहते…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को देर शाम विधानसभा के मेन गेट से खदेड़ा गया. इससे पहले प्रदर्शनकारी पुलिस की सभी बैरिकेड तोड़ते हुए विधानसभा के मेन गेट तक पहुंच गए थे. पुलिस ने उन्हें विधानसभा से हटाने के लिए लाठियां चलाई. काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. बल प्रयोग से गुस्साये छात्रों ने आंदोलन और तेज करने की घोषणा की है. छात्रों के प्रतिनिधि रविंद्र पासवान ने कहा है कि अब छात्रों की मांगों पर सीधे सीएम से बातें होंगी.…
झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच शुक्रवार को आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर रांची में मार्च के दौरान स्याही फेंकी गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्याही फेंकने वाले छात्र को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि छात्र ने ऐसा क्यों किया और क्या यह उसका व्यक्तिगत फैसला था या इसके पीछे कोई और वजह थी. स्याही फेंकने वाले…
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने झारखंड में जेपीएससी, जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. रविशंकर प्रसाद ने झारखंड प्रदर्शन पर कहा, “वहां से जो कहानियां निकल कर आ रही हैं, उनसे साफ है कि झारखंड सरकार ने परीक्षा कराने का पूरा काम एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को सौंप दिया है. इस कंपनी को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार और राजस्थान में भी ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है. इसके बावजूद उसे कई परीक्षाएं कराने की ज़िम्मेदारी…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं मे गड़बड़ी की जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी ने और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार की रात हुई इस कार्रवाई में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें उमेश कुमार, बुद्धेश्वर भगत व रमेश कुमार शामिल हैं. ये तीनों बतौर एजेंट अभ्यर्थियों से संपर्क करते थे, उनके डॉक्यूमेंट लेते थे, उनसे पैसा वसूलते थे और अपने नेटवर्क से परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) तक पहुंचाते थे. सीआइडी थाना कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है.…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us