बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.
इसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
अभिषेक सिन्हा ने नाम वापस लेने के पीछे का कारण पारिवारिक बताया है. उन्होंने गुरुवार को ही बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाख़िल किया था.
अभिषेक के नामांकन दाखिल करने के बाद एनडीए की एक सभा भी हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए थे.
इस सीट से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन विधायक थे. राज्यसभा के लिए सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफ़ा दे दिया था.
इसी सीट से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है.
विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा कुमारी उर्फ़ रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है.
