Browsing: BCCL
धनबादः झारखंड के धनबाद जिले में स्थित बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार की शाम एक हादसे में कम से कम चार ठेका मजदूरों की मौत हो गई है. इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. बचाव और राहत कार्य जारी है. बड़ी संख्या में आसपास के लोग वाशरी के निकट पहुंचे हुए हैं. मृतक मजदूरों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. भीड़ में रोने-बिलखने की आवाज सुनी जा रही है. जानकारी के मुताबिक कोयले की स्लरी से दबकर चार मजदूरों की मौत हुई है. दो मजदूरों के शव भी निकाल लिए गए…
धनबादः धनबाद- केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार को डेढ़ फीट सड़क के धंस जाने की वजह से एहतियातन धनबाद- बोकारो मार्ग पर आवागमन को डायवर्ट किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया है. जानकारी के मुताबिक एनएच-32 पर धनबाद से कतरास, बोकारो और रांची जाने वाली गाड़ियां अब गंसाडीह मोड़ और झरिया रोड के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रही हैं. धनबाद से बोकारो और रांची जाने वाली सड़क पर हुए धंसान के दूसरे दिन गुरुवार को पुराना महाप्रबंधक आवास की चारदीवारी टूट गई. इस जगह से गैस का रिसाव होते देखा जा…
धनबादः धनबाद के कतरास में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की खदान क्षेत्र में शुक्रवार को जमीन धंसने के कारण दो बड़े हादसे हुए हैं. पहली घटना 4 नंबर खदान एरिया की है, जहां खनन करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी की एक सर्विस वैन के करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई है. इनमें कड़ी मशक्कत और रेस्क्यू के बाद तीन लोगों की लाथ निकाल ली गई है. बाकी की तलाश जारी है. शनिवार से एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक खनन करने वाली मां अम्बे…
पूर्व आइपीएस अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ अरूण उरांव को बीसीसीएल का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है. एक मई को बीसीसीएल पहुंचने पर सीएमडी समीरन दत्ता और निदेशक मंडल ने डॉ उरांव का स्वागत किया. ड़ उरांव बीसीसीएल से पहले कोल इंडिया बोर्ड में भी स्वतंक्ष निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं. डॉ अरूण उरांव पंजाब कैडर से 1992 के आइपीएस अधिकारी रहे हैं. झारखंड में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है. बाद में आइजी पद पर रहते हुए उन्होंने वीआरएस लिया था. इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हुए. इस बार…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us