Browsing: Birsa Munda

रांचीः धरती आबा और उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही. बिरसा की जन्म स्थली खूंटी के उलिहातू में भी बिरसा ओड़ा में उनके वंशजों और गांव के लोगों ने पारंपरिक तौर पर उन्हें नमन किया. इधर रांची स्थित कोकर में बिरसा की समाधि स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, रांची की मेयर रोशनी खलखो सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सभी ने धरती आबा के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों…

Read More

उलिहातू से लौटकर अजय शर्मा उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू के लोग भी जब पानी के लिए तरसें, धरती आबा के वशंजों को पानी खरीदना पड़े तो हालात और तमाम सरकारी आदेश, निर्देश के सच का अंदाजा लगाया जा सकता है. वैसे ये तस्वीर उलिहातू की हैं, लेकिन जनजातीय बहुल खूंटी के बड़े इलाके भीषण गर्मी में पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे. सरकारी योजनाएं बेपानी हैं और डाड़ी, चुआं बड़ी आबादी का सहारा है. तपती रेत पर और झुलसते जंगल- पहाड़ में महिलाएं- बच्चियां माथे पर पानी की डेकची लिए पसीने से नहायी नजर आती हैं.…

Read More

रांचीः जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा 24 मई को नई दिल्ली में होने वाली जनजाति सांस्कृतिक समागम पर झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने सवाल खड़ा किया है. इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आदिवासी समुदायों की अनदेखी और ‘दोहरी राजनीति’ करने का आरोप लगाया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, राजेश कच्छप ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में समागम के उद्देश्यों पर सवाल खड़े किए और कहा कि आदिवासियों के लिए सरना कोड़ के मुद्दे पर बीजेपी चुप क्यों है. नेताओं ने आरोप लगाया…

Read More

रांचीः रांची- टाटा मुख्य मार्ग के किनारे हाहाप पहाड़ी पर धरती आबा बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसे ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रैंग्थ’ के नाम से जाना जाएगा. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने निरीक्षण के बाद इस जगह पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के साथ पहाड़ी के सौदंर्यीकरण की सहमति दे दी है. शुक्रवार को मंत्री प्रतिमा लगाने को लेकर अलग- अलग जगहों का जायजा लेने निकले थे. इस दौरान उन्होंने राँची के बायोडायवर्सिटी पार्क एवं राँची-टाटा मार्ग स्थित नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में “STATUE OF STRENGTH” हेतु प्रस्तावित स्थल…

Read More