Browsing: Chatra Police

चतराः झारखंड के चतरा में उत्पाद विभाग ने एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. बिहार की सीमा से सटे वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के औरवा-होसिल जंगल में संचालित इस फैक्ट्री में उत्पाद विभाग और चतरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा. इस दौरान अलग-अलग ब्रांड में तैयार शराब की 391 पेटियां जब्त की गई. उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव ने मीडिया को बताया है कि शराब बनाने के लिए केमिकल और स्पिरिट भी भारी मात्रा में बरामद की गई है. शराब जब्त करते हुए अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दिलीप यादव उर्फ…

Read More

चतराः झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के चर्चित एसिड अटैक कांड में अभियुक्त संदीप भारती को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. साथ में चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है. संदीप भारती अभी हजारीबाग केंद्रीय कारागार में बंद है. और वह हंटरगंज के बेला गांव का रहने वाला है. वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्याम से विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) अमरेश कुमार की अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह सजा सुनाई. प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता समेत कुल 18 गवाहों की गवाही दर्ज की गई.…

Read More

चतराः झारखंड के चतरा जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ हमलावर पानी पीने के बहाने एक घर में घर में घुसकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी. जिस युवक की हत्या की गई वह भी मुस्लिम समुदाय का है. इस हमले में युवक के चाचा को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ लोगों ने इस अपराध को अंजाम दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोड़हाई गांव में…

Read More

चतराः झारकंड के चतरा में एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अगला किए गए छह ग्रामीणों को सकुशल मुक्त कराया है. इसके साथ ही पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. देसी भराठी बंदूक दिखाकर ये अपराधी उग्रवादी संगठन एमसीसी के नाम अपहृत ग्रामीणो से एक लाख की फिरौती मांग रहे थे. ग्रामीणों के अगवा किए जाने की जानकारी मिलने के बाद चतरा एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. सिमरिया के एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने बताया है कि 18 जून की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम…

Read More