Browsing: Chatra
चतराः झारखंड के चतरा में उत्पाद विभाग ने एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. बिहार की सीमा से सटे वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के औरवा-होसिल जंगल में संचालित इस फैक्ट्री में उत्पाद विभाग और चतरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा. इस दौरान अलग-अलग ब्रांड में तैयार शराब की 391 पेटियां जब्त की गई. उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव ने मीडिया को बताया है कि शराब बनाने के लिए केमिकल और स्पिरिट भी भारी मात्रा में बरामद की गई है. शराब जब्त करते हुए अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दिलीप यादव उर्फ…
केरेडारी(हज़ारीबाग़)। टीपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी के निकट उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में संगठन ने 24 से 26 सितंबर तक झारखंड के सात जिलों में तीन दिवसीय बंद का एलान किया है. संगठन ने मुठभेड़ की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. संगठन की ओर से जारी एक हस्तलिखित बयान के अनुसार चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला जिले में बंद बुलाया गया है. जोनल कमांडर नथुनी के नाम से जारी बयान में दावा किया गया है कि बृजेश गंझू का…
रांचीः झारखंड में चतरा स्थित सीसीएल की सबसे बड़ी कोयला खदान मगध और आम्रपाली में सुरक्षा की कमान सीआईएसएफ ने संभाल ली है. सोमवार को सीआईएसएफ के डीआईजी सुमंत सिंह ने सोमवार को दोनों क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने तैनात अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों, ड्यूटी पोस्ट, कोयला परिवहन और स्टॉक से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली. जीरो कोल लीकेज प्लान के तहत इन दोनों खदानों से कोयले की चोरी, अवैध ट्रांसपोर्टिंग के लिए तैयार ब्लू प्रिंट को अमलीजामा पहनाने के लिए डीआईजी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. डीआईजी ने अधिकारियों…
चतराः झारखंड में चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में बानासाम टोला पाठकडीह निवासी कमलेश भारती (22) और मनोज कुमार (19) शामिल है. पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि दोनों युवकों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि 15 सितंबर की दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव स्थित झाड़ियों में एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके…
चतराः झारकंड के चतरा में एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अगला किए गए छह ग्रामीणों को सकुशल मुक्त कराया है. इसके साथ ही पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. देसी भराठी बंदूक दिखाकर ये अपराधी उग्रवादी संगठन एमसीसी के नाम अपहृत ग्रामीणो से एक लाख की फिरौती मांग रहे थे. ग्रामीणों के अगवा किए जाने की जानकारी मिलने के बाद चतरा एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. सिमरिया के एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने बताया है कि 18 जून की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम…
चतराः झारखंड में चतरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत भोज्या गांव में रविवार को तालाब में डूबने से एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी दो बेटियों गीता कुमारी (8 वर्ष) और मालती कुमारी (6 वर्ष) के साथ गांव के बड़का आहार तालाब पर कपड़े धोने गई थीं. इसी दौरान अचानक एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us