Browsing: ED

आईआरटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव उनकी पत्नी, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों के खिलाफ धनशोधन के आरोप तय कर दिए हैं. अदालत ने इस मामले में सात आरोपियों को आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया है. अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया उपलब्ध सामग्री से लालू यादव के रेल मंत्री रहते पद के दुरुपयोग और अपराध से अर्जित आय को लेकर मजबूत संदेह पैदा होता है. इससे पहले आईआरसीटीसी से जुड़े कथित घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के केस में…

Read More

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी के आरोप पत्र में दर्ज कथित मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट मे सुनवाई पूरी हो गई है. मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. मधु कोड़ा की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने पक्ष रखा. इससे पहले कोर्ट के निर्देश पर ईडी ने अपना जवाब दाखिल…

Read More

रांचीः ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और राज कुमार पाहन को छोड़कर शेष 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है. हेमंत सोरेन समेत तीन ने समय की मांग की थी, इसलिए उनके खिलाफ आरोप गठन फिलहाल टाल दिया गया. मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी. यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 26 फरवरी 2023 को दर्ज ईसीआइआर से जुड़ा है. ईडी ने जांच की शुरुआत सदर थाना और पूर्व में मिली सूचनाओं के…

Read More

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ी कार्रवाई के तहत करीब 3.87 करोड़ रुपये मूल्य की 11 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैच) कर लिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कड़ी कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की है. ईडी की गहराई से की गई जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन सभी संपत्तियों को खरीदने के लिए माओवादी लेवी (जबरन वसूली) से कमाए गए काले धन का इस्तेमाल किया गया था. चंदवा थाने से एनआईए तक ईडी के आधिकारिक बयान के…

Read More

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाला मामले में एक बड़ी कार्रवाई के तहत जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह की 66 एकड़ जमीन को अस्थाई रूप से जब्त (अटैच) कर लिया है. जब्त की गई इस जमीन की सरकारी और बाजार दर के हिसाब से कुल कीमत लगभग 85 करोड़ रुपये आंकी गई है. इडी ने जांच में पाया था कि कांके और नगड़ी अंचल क्षेत्र में कमलेश ने जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से उनकी खरीद-बिक्री की और उन पर कब्जा किया. इसमें कई अधिकारियों की संलिप्तता पर भी संदेह हैं, जिसकी जांच जारी है.…

Read More

रांचीः झारखंड में हुए शराब घोटाले मामले में जांच कर रही ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री सह वर्तमान में लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन किया है. रामेश्वर उरांव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. जांच एजेंसी मनी लांड्रिंग के बिंदु पर छानबीन कर रही है. जानकार के मुताबिक पिता-पुत्र से सोमवार और मंगलवार को पूछताछ होनी है. ईडी को पूर्व में बरामद दस्तावेज की जांच में जानकारी मिली है कि रोहित उरांव ने पूर्व में शराब के कारोबर में बड़ा कथित तौर पर निवेश किया है. इसी कथित निवेश और पूर्व में गिरफ्तार शराब…

Read More

दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज वेबसाइट न्यूज़क्लिक और उसके संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस की एफ़आईआर और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग जाँच को रद्द कर दिया है. लाइव लॉ और बार एंड बेंच के मुताबिक़, फ़ैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि ‘यह कार्रवाई स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के ख़िलाफ़ शक्तियों के दुरुपयोग का मामला है.’ न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने यह फ़ैसला 29 मई को दिया था लेकिन यह 10 जून को अपलोड हुआ. इस फ़ैसले में कोर्ट ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एफ़आईआर और उसके आधार पर शुरू…

Read More

रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार की भूमिका और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाया है. मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “झारखंड शराब घोटाला सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध है. छत्तीसगढ़-झारखंड के अंतर्राज्यीय शराब माफियाओं और सत्ता के करीबी लोगों की मिलीभगत से जनता की गाढ़ी कमाई को खुलेआम लूटा गया. एसीबी चाहे जितनी कोशिश कर ले इस मामले को दबाने की, लेकिन ईडी की कार्रवाई रुकने वाली नहीं है. केंद्रीय एजेंसियां लगातार इस घोटाले की परतें खोल रही हैं और…

Read More

रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के जेल से बाहर आने पर ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी आज़ादी की लड़ाई लड़कर लौटा हो. भ्रष्टाचार के मामलों का दाग आसानी से नहीं मिटता, लालू यादव के राजनीतिक और कानूनी सफर का उदाहरण है सबके सामने है. नेता प्रतिपक्ष ने आलमगीर आलम को बेल मिलने और इसपर कांग्रेसियों द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर को लेकर सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि यह केवल उम्र और बीमारी के आधार पर कड़ी शर्तों के साथ मिली अंतरिम राहत…

Read More

रांचीः झारखंड में ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय ने जांच के लिए हाथ डाला है. जांच एजेंसी ने मामले में ECIR दर्ज कर ली है. फिलहाल इस जांच में रांची, हजारीबाग और बोकारो ट्रेजरी से कथित फर्जी निकासी से जुड़ी प्राथमिकी को शामिल किया गया है. ईडी की जांच के जद यह घोटाला शामिल होने के बाद नौकरशाहों के माथे पर बल पड़े हैं. CID ने किया है टेकअप गौरतलब है कि झारखंड के बोकारो तथा हजारीबाग में हुए ट्रेजरी घोटाले में सरकार के आदेश पर अपराध अनुसंधान विभाग के केस टेकअप कर लिया है.…

Read More