Browsing: Gajendra Patel
तारीख दो अक्टूबरः रांची स्थित भाजपा कार्यालय में गहमागहमी के बीच गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन समारोह के बीच नये संगठन महामंत्री पवन साय अपने संबोधन में यह कहते हुए कार्यकर्ताओं से नारे लगवाते हैं- ‘2029 में हमरे जीतब’ (हम जीतेंगे). ठीक तीन दिनों बाद तारीख पांच अक्टूबरः झारखंड के नये प्रभारी गजेंद्र पटेल का रांची दौरा और नेताओं, कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अंदाज में संबोधन के दौरान कहते हैं, “सिर्फ कदम बढ़ाने की जरूरत है. 2029 में झारखंड फतह करने से कोई रोक नहीं सकता. जब हमने दृढ़ संकल्प के साथ पश्चिम बंगाल में जीत का झंडा गाड़ा, दिल्ली…
रांचीः भाजपा के झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सिर्फ कदम बढ़ाने की जरूरत है. 2029 में झारखंड फतह करने से कोई रोक नहीं सकता है. झारखंड बीजेपी का नया प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार रांची दौरे पर आए प्रभारी ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक में जोश भरते हुए कहा जब हमने दृढ़ संकल्प के साथ पश्चिम बंगाल में जीत का झंडा गाड़ा, दिल्ली फतह किया है, तो झारखंड क्यों नहीं जीत सकते. झारखंड में तो हम पहले कई बार सरकार बना चुके हैं. उन्होंने कहा कि 2029 में…
रांचीः झारखंड बीजेपी के नये प्रभारी गजेंद्र पटेल अपने पहले दौरे पर रांची पहुंचे हैं. उन्होंने कहा है कि पार्टी की प्राथमिकता में झारखंड प्रदेश अव्वल है. यहां भाजपा का संगठन मजबूती से काम करने वाला है. सोमवार की सुबह रांची पहुंचने पर पार्टी के नेताओं ने प्रभारी का जोरदार स्वागत किया. पार्टी के सह प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह भी रांची दौरे पर आए हैं. रांची पहुंचने के बाद बीजेपी प्रभारी और सह प्रभारी बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातू पहुंचे. साथ में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू , महामंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य…
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश की खरगोन रिजर्व सीट से सांसद गजेंद्र पटेल को झारखंड बीजेपी का नया प्रभारी नियुक्त किया है. वे लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जगह लेंगे. सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को झारखंड में सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अलग- अलग राज्यों में सांगठनिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने कई नये प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की है. इसके तहत दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख और लक्षद्वीप समेत कई राज्यों में भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं. साथ ही कई राज्यों में सहप्रभारियों की भी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us