रांचीः राज्य के नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को एक जुलाई को राजभवन में शपथ दिलायी जाएगी.
राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से लोक भवन को इसकी जानकारी दी है. एक जुलाई को दिन के 11.30 बजे से लोक भवन के दरबार हॉल में नव नियुक्त चारों सूचना आयुक्तों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ दिलाएंगे।.
मालूम हो कि पिछले दिनों राज्यपाल द्वारा सूचना आयुक्तों के पैनल पर स्वीकृति दिए जाने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है. जिन चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की गई है, उनमें वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उनमें अनुज कुमार सिन्हा के अलावा राजनीतिक दलों से जुड़े रहे अमूल्य नीरज खलखो, शिवपूजन पाठक और तनुज खत्री शामिल हैं.
