Browsing: Gram Pradhan

रांचीः कांग्रेस नेता और राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि केवल पेसा कानून बना देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके प्रावधानों की सही जानकारी आदिवासी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी जरूरी है. रांची के बेड़ो के महादानी मैदान स्थित अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, इटकी के सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार, ग्राम स्वशासन एवं पांचवीं अनुसूची के क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं संवाद कार्यक्रम में वे बोल रही थीं. उन्होंने कहा, “जब तक ग्राम प्रधानों, ग्रामसभा के सदस्यों, पारंपरिक नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों को पेसा कानून के…

Read More

रांचीः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर के प्रथम सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इन दो कार्यक्रमों के तहत खूंटी में ग्राम प्रधानों के साथ पेसा नियमावली पर संवाद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. राहुल गांधी का दूसरा कार्यक्रम रांची में होगा. इसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों का प्रशिक्षण तथा उनके परिजनों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में राहुल गांधी पार्टी के जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस…

Read More

रांचीः झारखंड के खूंटी जिला में पेसा कानून को लेकर प्रशासन और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था आमने-सामने आ गए हैं. कर्रा प्रखंड में डुमरगड़ी और घासीबारी के ग्राम प्रधान को स्थानीय बीडीओ ने नोटिस भेजा है. इस कार्रवाई के विरोध में ग्राम प्रधानों और पड़हा राजा ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है. बीडीओ ने नोटिस में कहा है कि ग्रामीणों की शिकायत पर नोटिस भेजा जा रहा है. इस नोटिस के खिलाफ पंचायती राज विभाग की पूर्व निदेशक और आईआरएस अधिकारी तथा पेसा कानून की मूल भावना को लेकर आदिवासियों को गोलबंद करने की मुहिम में जुटीं निशा उरांव के नेतृत्व…

Read More

खूंटीः खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत लांदुप पंचायत के काडेतुबिद गांव ग्रामप्रधान बलराम मुंडा की गोली मारकर तथा धारदार हथियार (तोनों) से काटकर हत्या कर दी गई. इस हमले में उनका भांजा आचू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया है. बलराम मुंडा ग्रामप्रधान होने के साथ भाजपा खूंटी ग्रामीण मंडल के मंत्री और दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके थे. इस घटना में अपराधियों ने उनके भांजे आंचू मुंडा पर भी हमला कर घायल कर दिया है. ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में कट्टा व तोनों जैसे हथियार थे और वे लगातार कह रहे…

Read More