Browsing: Hajaribagh treasury scam
रांची। बोकारो में ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त सिपाही काजल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में एसआईटी की यह तीसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले पुलिस ने लेखापाल कौशल पांडेय को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार काजल मंडल की निशानदेही पर एसआईटी ने छापेमारी कर उसके आवास से अवैध निकासी के 8.75 लाख रुपये बरामद किए हैं. इससे पहले एसआईटी ने कौशल के सहयोगी गृह रक्षक सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह और इसके बाज एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार कर…
बोकारो ट्रेजरी घोटाले में एसआईटी ने 10 करोड़ का मनी ट्रेल पकड़ा, 1.98 करोड़ का फिक्स्ड डिपॉजिट फ्रीज
रांचीः बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही राज्य सरकार की जांच एजेंसी अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी ने 10 करोड़ का मनी ट्रेल पकड़ा है. इसके साथ ही अवैध निकासी की राशि के 1 करोड़ 98 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज किया गया है. ट्रेजरी घोटाले में एक एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तारी के बाद जांच की गति को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने यह कार्रवाई की है. जांच में यह तथ्य सामने आया है कि होमगार्ड जवान सतीश के खाते में 1.10 करोड़ और जमादार अशोक भंडारी के खाते में 1.11 करोड़ जमा हुए थे.…
रांचीः बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही राज्य सरकार की जांच एजेंसी अपराध अनुसंधान विभाग की एसआईटी ने वहां के एक एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है. विशेष जांच दल को अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली है कि पूर्व में गिरफ्तार लेखापाल कौशल कुमार पांडेय ने अवैध निकासी के 50 लाख रुपये अशोक भंडारी के खाते में ट्रांसफर किए थे. सीआईडी ने जारी रिलीज में बताया है कि कौशल कुमार पांडे के सहयोग से गलत तरीके से पुलिसकर्मियों का कमान निर्गत कर टीए बिल के तौर पर एक करोड़ दस लाख रुपये की निकासी की गई…
रांचीः झारखंड के बोकारो तथा हजारीबाग में हुए ट्रेजरी घोटाले में सरकार के आदेश पर अपराध अनुसंधान विभाग के केस टेकअप कर लिया है. हजारीबाग में करोड़ों के घोटाले को लेकर पूर्व में कोषागार पदाधिकारी ने लोहसिंघना थाना में कांड संख्या 32/26 के तहत आठ अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी तरह बोकारो में हुए घोटाले को लेकर स्टील थाना में सात अप्रैल को कांड संख्या 62/26 के तहत प्राथमीक दर्ज कराई गई थी. ट्रेजरी से करोड़ों की अवैध राशि निकासी से जुड़े इन दोनों मामलों पर अब अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष टीम जांच करेगी. इन कांडों के…
झारखंड में ट्रेजरी घोटाले की जड़ें गहरी हैं. जांच आगे बढ़ने के साथ कई परतें खुलने लगी हैं. कम से कम सात जिलों में वेतन के नाम पर 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध निकासी की जानकारी मिल रही है. स्टेट ऑडिट भी जांच के दायरे में है. इस बीच वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें तीन साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों-कर्मचारियों का तत्काल तबादला करने को कहा गया है. यह तबादला वहां नहीं होना चाहिए, जहां ये अफसर, कर्मचारी पहले रह चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक सात जिलों-…
रांचीः झारखंड में बोकारो और हजारीबाग में हुए करोड़ों के ट्रेजरी घोटाले के बाद रांची में भी धोखाधड़ी से पैसे निकालने का खुलासा हुआ है. पशुपालन विभाग से जुड़े इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ प्रोडक्शन कांके,रांची कार्यालय के लेखापाल मुनिंदर कुमार और दूसरे कर्मी संजीव कुमार पर आरोप है कि कोषागार से भुगतान के लिए बने कुबेर पोर्टल में छेड़छाड़ कर इनलोगों ने लगभग तीन करोड़ की फर्जी निकासी की है. 13 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 में हुए वेतनादि के भुगतान की प्रारंभिक जांच के क्रम में यह मामला उजागर हुआ. फर्जी निकासी की जानकारी मिलने के बाद…
हजारीबागः नाम- शंभु कुमार. झारखंड पुलिस महकमा का एक अदना सिपाही. ट्रेजरी घोटाले में उसकी गिरफ्तारी के बाद शहर के दीपूगढ़ा में उसके आलीशान भवन की चर्चा सुर्खियों में है. पिछले दस फरवरी को शंभु ने गृह प्रवेश किया था. इस भवन में कई फ्लैट निकाले गए हैं. इस आलीशान भवन में शंभू के परिवार के रहने के लिए अलग हिस्सा है. 15.41 करोड़ के ट्रेजरी घोटाले में शंभु समेत तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. दो अन्य सिपाहियों के नाम पंकज और रजनीश है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सिपाही शंभु कुमार के…
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले को गंभीर बताते हुए सरकार से सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए, तो कई प्रभावशाली और सफेदपोश चेहरों का पर्दाफाश होना तय है। अजय साह ने आरोप लगाया कि यह ट्रेजरी घोटाला जितना साधारण दिखाया जा रहा है, वास्तविकता में उतना ही जटिल और संगठित है. एसपी की भूमिका की जांच हो उन्होंने कहा कि बोकारो में गिरफ्तार कौशल पांडे लंबे समय तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों…
रांची: झारखंड में सरकारी खजाने से पुलिस के वेतन के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले सामने आने के बाद राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने सभी विभागों के सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, जिलों के उपायुक्त तथा एसपी को वेतन निकासी के मामले में पूरी सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है. वित्त सचिव ने पत्र में कहा है कि प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), झारखंड के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक, बोकारो कार्यालय से मई 2024 से दिसंबर 2025 तक की अवधि में कुल 3,15.33,993/-(तीन करोड़ पंद्रह लाख तैंतीस हजार नौ…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us