रांचीः झारखंड के बोकारो तथा हजारीबाग में हुए ट्रेजरी घोटाले में सरकार के आदेश पर अपराध अनुसंधान विभाग के केस टेकअप कर लिया है.
हजारीबाग में करोड़ों के घोटाले को लेकर पूर्व में कोषागार पदाधिकारी ने लोहसिंघना थाना में कांड संख्या 32/26 के तहत आठ अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
इसी तरह बोकारो में हुए घोटाले को लेकर स्टील थाना में सात अप्रैल को कांड संख्या 62/26 के तहत प्राथमीक दर्ज कराई गई थी.
ट्रेजरी से करोड़ों की अवैध राशि निकासी से जुड़े इन दोनों मामलों पर अब अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष टीम जांच करेगी.
इन कांडों के बेहतर अनुसंधान हेतु पंकज कंबोज, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार झारखंड रांची की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है. इसमें एक डीआईजी, दो एसपी, तीन डीएसपी तथा दो इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है.
इन दोनों मामलों में अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा मामला दर्ज करने के बाद एसआईटी ने द्वारा हजारीबाग एवं बोकारो पहुंचकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है
पंकज कंबोज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनो कांड की समीक्षा करते हुए टीम में शामिल अफसरों को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु उचित निर्देश दिए हैं
