Browsing: Hemant Soren

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी पारी के एक साल होने पर एक आरोप पत्र जारी करते हुए कहा है कि सरकाकर ने झारखंड के साथ सिर्फ धोखा किया है. प्रदेश में लूट और करप्शन चरम पर है. प्रदेश कार्यालय में आरोप पत्र जारी करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के 6 साल को झारखंड की बर्बादी का साल बताया. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के समय जो सात गारंटी दी थी उसपर राज्य सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी,बल्कि राज्य को वर्षों पीछे धकेल दिया. आरोप पत्र जारी करने…

Read More

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिदो-कान्हू एयरपोर्ट परिसर में “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” का विधिवत शुभारंभ किया. उन्होंने कहा है, “झारखंड के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए यह कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग संस्थान उन्हें समर्पित किया जा रहा है. आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की परिकल्पना थी कि राज्य के युवाओं को राज्य में ही कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण मिले. इस परिकल्पना को साकार करने में यह इंस्टीट्यूट मील का पत्थर साबित होगा. आप सभी को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और जोहार.” दुमका दौरे पर गए सीएम ने करोड़ों की विभिन्न विकास…

Read More

चेहरे पर धीर-गंभीर भाव, संभल कर बोलना, सहज, सरल होकर लोगों से मिलना, दल के शीर्ष नेता के सामने अनुशासित दिखना. यही व्यक्तित्व है सोमेश सोरेन का. जीत की खुशी में मां लड्डू खिला रही हैं और वे पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मां के पांव छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों से सोमेश का परिचय साफ हो जाता है. घाटशिला के विधायक चुने गए हैं. अलबत्ता इस उपचुनाव में सोमेश चंद्र सोरेन ने जीत के अंतर को लेकर अपने पिता का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. समेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम…

Read More

रांचीः झारखंड के घाटशिला विधानसभा सीट के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमेश चंद्र सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है. बुधवार को रांची में पार्टी की हुए केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उम्मीदवार क नाम पर मंजूरी प्रदान की. इसके साथ ही उन्होंने सोमेश को पार्टी का सिंबल भी दिया. इस मौके पर सोमेश चंद्र की मां और परिवार के अन्य सदस्य़ तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. हेमंत सोरेन ने कहा है कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए लोगों के दिलों में बसने वाले आंदोलनकारी और अभिभावक स्वरूप रामदास…

Read More

रांचीः शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है, ‘उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे.’ सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर हेमंत सोरेन ने कहा है, “जल, जंगल, जमीन भाषा, संस्कृति अधिकार की रक्षा एवं देश के समर्पित एक और मजबूत आवाज को गुमनाम बनाने के लिए किए जा रहे षड़यंत्रों पर पूरे देश की नजर है. गौरतलब है कि लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनके गांव उलेटोक्पो से शुक्रवार को गिरफ़्तार कर लिया…

Read More

पटनाः महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में सोमवार को शामिल हुए जेएमएम के अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार और एनडीए पर जमकर निशाने साधे. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नीत राजग पर मतदाता सूची में हेराफेरी करके और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकतांत्रिक अधिकारों को व्यवस्थित रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया. हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची का चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण सत्तारूढ़ गठबंधन के हितों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. सोरेन ने दावा किया, “पुनरीक्षण के नाम पर…

Read More

रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र (22 से 28 अगस्त) में सत्ताधारी दल को चाहिए कि वह स्मृति – शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन से पारित कर केंद्र सरकार को भेजे. विनोद कुमार पांडेय ने कहा, “ऐसे महापुरुष को भारत रत्न देने का प्रस्ताव अगर झारखंड विधानसभा से पारित होकर केंद्र सरकार तक जाएगा तो यह न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों को गौरवान्वित करेगा. हम सत्ताधारी दल से आग्रह करते हैं कि इस…

Read More

रामगढ़ः देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के “संस्कार भोज” में सम्मिलित होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ जिले में नेमरा पहुंचे. उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी नेमरा श्रद्धांजलि देने आए थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. रक्षा मंत्री ने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मेरी कई मुलाकातें हुईं. उनकी सहजता, सरलता एवं व्यक्तित्व मुझे प्रभावित करती थी. गुरुजी…

Read More

जमशेदपुरः पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन शनिवार को आदिवासी दिवस के मौके पर पूरे रौ में दिखे. पुरानी ऊर्जा और तेवर समेटे हुए. गम्हरिया स्थित रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते चंपाई सोरेन ने आदिवासी अस्मिता, जमीन की रक्षा की बात की. इसी दौरान उन्होंने कहा कि रांची के नगड़ी मौजा में रिम्स-2 के लिए किसानों, रैयतों की जमीन नहीं लेने देंगे. 24 अगस्त को वे वहां रैयतों के साथ हल चलाएंगे. सरकार में हिम्मत है तो रोक कर दिखाये. उन्होंने कहा ब्रिटिश हुकूमत से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में हमारे…

Read More

रांचीः झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम में जुटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को खेतों में उतरे. इस दौरान जाकर धान की बुवाई कर रही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए खेती-किसानी के ताजा हालात से रूबरू हुए. मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा, “सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ें और उसका लाभ उठाएं. किसान खुशहाल होगा तभी राज्य और देश सशक्त बनेगा.” मुख्यमंत्री को खेतों में अपने बीच देखकर किसानों की खुशियां देखते ही बन रही थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी…

Read More