Browsing: Hemant Soren
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा है कि बालू, कोयले के अवैध खनन और परिवहन को सख्ती से रोकें. इसके लिए उन्होंने आधुनिक तकनीक के उपयोग, नियमित निरीक्षण, सघन निगरानी तथा विभाग, पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वित अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया. सीएम ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भू-तत्व तथा भवन निर्माण विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की. इस अवसर पर उन्होंने विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं तथा लंबित कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बालू घाटों की नीलामी मुख्यमंत्री…
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी की नेता सीता सोरेन की बेटी राजश्री सोरेन ने भी राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की हैं. इसके लिए उन्होंने अपनी दादी रूपी सोरेन और चाचा हेमंत सोरेन से मन की बात कही है. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राजश्री सोरेन ने खुलासा किया है कि उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है. कई लोगों ने इच्छा जाहिर की है, तो हमें भी लगा यह बात कहनी चाहिए. फैसला बड़ों को लेना है. हम छोटे हैं. अगर उन्हें लगता…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को एसआईआर एवं जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इन विषयों के प्रति जागरूक कर उन्हें समाज में सूचना के वाहक के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे वे अपने परिवार एवं समुदाय को भी इन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक कर सकें. इसके लिए विद्यालय स्तर पर कार्यशालाएं, जागरूकता सत्र एवं विशेष अभियान संचालित किए जाने पर भी जोर दिया…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. एक्स पर एक पोस्ट में सोरेन ने कहा है, “लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हिंसा और हमले के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. राजनीतिक विरोध का जवाब तर्क, जनमत, संवाद से दिया जाना चाहिए न कि बल प्रयोग और डर से.” इसके साथ ही उन्होंने इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन,…
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं. जबकि सत्तारूढ़ दलों के अलावा बीजेपी की निगाहें हेमंत सोरेन की रणनीति और निर्णय पर टिकी है. इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर एक सीट पर दावेदारी की. करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन के आवास से बाहर निकले के राजू ने मीडिया से…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि शहरों से गुजरने वाली सभी नदियों, तालाबों, डैमों, नालियों अथवा अन्य जलस्रोतों पर बनी अवैध संरचनाओं एवं अन्य निर्माण कार्यों को तत्काल बंद कराएं एवं पूर्व से बनीं अवैध संरचनाओं को युद्ध स्तर पर धवस्त कर मुक्त कराएं. उन्होंने सभी शहरी निकायों में अवस्थित नदी अथवा अन्य जलस्रोतों में हुए अवैध निर्माण को चिन्हित करते हुए लिखित नोटिस करने, अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने एवं अतिक्रमण कर निर्मित अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर कराने का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि…
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक सीट पर दावा ठोका है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की. करीब डेढ़ घंटे की इस मुलाकात में दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ दलों की जीत को लेकर चर्चा हुई. सीएम आवास से बाहर निकले कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से कहा कि पूरी बैठक काफी सकारात्मक रही है और एक मुद्दे पर दोनों दल सहमत हैं कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार की हार सुनिश्चित करना है. झारखंड…
रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बहु-चिकित्सा प्रणाली आधारित “अबुआ दवाखाना” खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत राज्य में 745 अबुआ दवाखाना स्थापित किए जाएंगे. योजना के तहत राज्य के सभी 24 जिलों में मौजूद विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों/आयुष्मान आरोग्य मंदिर/स्वास्थ्य विभाग के अन्य भवनों में बहु-चिकित्सा प्रणाली पर आधारित एकीकृत औषधि केंद्र (Integrated Medical Stores) “अबुआ दवाखाना की स्थापना की जाएगी. “अबुआ दवाखाना” का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण जनता को एलोपैथी, आयुर्वेद,…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवाप को रांची के ऑड्रे हाउस में डिजिटल एप्लिकेशन ‘आदिनिवास’ लॉन्च किया है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य देश भर के आदिवासियों को एक सूत्र में जोड़ना, उनकी संस्कृति, भाषा और परंपरा का संरक्षण करना और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है. आदिवासी समाज के युवा और कमर्शियल पायलट नितिन कुजूर ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह ऐप तैयार किया है. नितिन ने कहा है कि इस एप्लीकेशन के निर्माण का उद्देश्य स्पष्ट है कि आदिवासी समुदाय के लोगों को एक ही डिजिटल मंच पर लाना, ताकि समाज की विशेषताओं, प्रतिभाओं…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अवैध खनन पर कठोर नियंत्रण स्थापित करने तथा आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल उपयोग को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया है. मुख्यमंत्री ने सोमवार से मंत्रालय के सभागाप में विभागीय कामकाज की समीक्षा करना प्रारंभ किया है. विभागवार यह समीक्षा 11 जून तक चलेगा. सोमनार को उन्होंने वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. इस बैठक में विभागीय मंत्री राधा कृष्ण…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us