Browsing: Hemant Soren
रांचीः झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव जून महीने में संभावित है. चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है और आंकड़ों का गणित सेट करने के साथ उम्मीदवारों पर सबकी नजरें टिकी है. इस बीच जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने एक्स पर जो कुछ कहा है, उसे लेकर कई किस्म की चर्चा शुरू है. सरयू राय ने लिखा है, “झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर अगले माह चुनाव होंगे.संभावना है कि एक सीट के लिए राजनीतिक संपर्क वाले उद्योग जगत के कतिपय धनवान ज़ोर आज़माइश करें.ऐसा जेएमएम या भाजपा के समर्थन के…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंच सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासन और पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर कई अहम निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे. अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार से कोई कोताही न बरती जाए. इसके साथ ही कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध से जुड़े…
असम विधानसभा चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि बहुत ही सीमित समय और संसाधन में जो नतीजे आए हैं, वह पार्टी का हौसला बढ़ाने वाला है. असम में जेएमएम ने 16 सीटों पर अकेल दम पर चुनाव लड़ा था. हेमंत सोरेन- कल्पना सोरेन की जोड़ी समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने वहां लगभग दस दिनों तक जोरदार प्रचार भी किया. सोशल मीडिया के एक्स पर हेमंत सोरेन ने असम के लोगों से कहा है, इस संघर्ष में जिस तरह से आपने हमारा साथ दिया, वह न केवल सराहनीय है, बल्कि…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के लिए सरना कोड की अपनी पुरान मांग को नए सिरे से उछाल दिया है. जनगणना 2027 में इसे शामिल करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भी इस मुद्दे पर पत्र लिखा है. सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर हेमंत सोरेन ने इन पत्रों को साझा भी किया है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि कैसे सरना धर्म कोड आदिवासियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है. और जनगणना में…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की. निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं समय सीमा पर पूर्ण किए जाएं. स्टेट हैंगर एक तरह का एयरक्राफ्ट शेड/गैराज होता है, लेकिन यह आम विमानों के लिए नहीं, सरकारी विमानों और वीवीआईपी उड़ानों के लिए बनाया जाता है. इस मौके पर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव…
रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर हैं. दो दिनों तक झामुमो की चली बैठक मे उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने त्रुटियों को ठीक कराने और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने नहीं देने के लिए सतर्क और सहयोगी बनकर काम करना है. यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है. 21 अप्रैल को राज्य के 12 जिलों के झामुमो जिला कमेटी की बैठक…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य में नवनियुक्त 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथ 237 महिला पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे. झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे विश्वास है कि नव-नियुक्त महिलाएं पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी. राज्य में अभी भी बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण के शिकार होते हैं. आज के दिन सभी नियुक्त कर्मी मिलकर कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लें.” मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश एक आदिवासी बहुल राज्य है, जहां गरीब, पिछड़े…
रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने लोकायुक्त पद के लिए शपथ ली. लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. हेमंत सोरेन ने लोकायुक्त को बधाई और शुभकामनाएं दी. जस्टिस अमिताभ गुप्ता 1997 में न्यायिक सेवा में आए थे और संयुक्त बिहार के समय एडीजे के रूप में योगदान दिए थे. इसके बाद वे धनबाद, दुमका में भी पदस्थापित रहे. रांची में सीबीआइ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रहे अमिताभ गुप्ता वर्ष 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के जज बने…
पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन रविवार को झारग्राम की सभा में शामिल नहीं हो सके. उनका हेलीकॉप्टर झारग्राम में नहीं उतर सका. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस इलाके में चुनावी सभाएं थी. इसी दौरान झारग्राम में काफिला रोककर वहां का प्रसिद्ध झालमुरी खाने को वे एक दुकान पर पहुंच गए. इस स्नैक्स ब्रेक की वजह से हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को घंटों हवा में इंतजार करना पड़ा और अंततः उन्हें बिना सभा संबोधित किए रांची लौटना पड़ा. पार्टी ने…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में मैदान संभाल लिया है. शनिवार को उन्होंने झारखंड की सीमा से सटे पुरुलिया जिले के काशीपुर, मानबाजार और बांधवान विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा की. काशीपुर में टीएमसी प्रत्याशी सोमेश बेल्थरिया के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बंगाल के समाज का हर वर्ग आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अमीर और गरीब सभी ममता दीदी के साथ खड़े हैं. चुनावी सभा में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, अभी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us