Browsing: Hemant Soren

रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए उन आरोपों को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाला बताया है, जिसमें उन्होंने अपनी जान पर खतरा और सरकार द्वारा गलत मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जताई है. झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने इन आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा करार दिया है. जेएमएम नेता ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्हें ऐसे छिछले और आधारहीन…

Read More

रांचीः झारखंड में पेसा कानून लागू करने को लेकर छिड़ी बहस के बीच बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या पेसा कानून लागू होने से हेमंत सरकार को खतरा है? क्या इस डर से पेसा लागू नहीं किया जा रहा है कि सरकार गिर जाएगी? बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा, “जब सारी वैधानिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर आखिर कौन सी शक्ति है जो इसे लागू होने से रोक रही है? एक सरना समाज…

Read More

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार आयुष्मान भारत योजना की सुविधा से लोगों को वंचित करने में जुटी है. पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में बीजेपी नेता ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत सरकार की अनूठी योजना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की धरती से ही प्रारंभ किया था, लेकिन झारखंड में यह योजना शिथिल पड़ी हुई है. उन्होंने कहा इस योजना के प्रावधान के तहत केंद्र सरकार की भागीदारी 60% और राज्य सरकार की 40% है. और यदि राज्य सरकार इसे…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी छात्रौं के लिए 520 बेड वाले अत्याधुनिक हॉस्टल का निर्माण होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को करमटोली में बहुमंजिला आदिवासी छात्रावास निर्माण की आधारशिला रखी. सरकार की योजना में है कि पलामू में 528 बेड वाले बहुमंजिला अत्याधुनिक हॉस्टल का निर्माण शामिल है. जल्दी पलामू में भी निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी. रांची में भवन निर्माण की आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हमने जो परिकल्पना की थी. वह आज साकार होता दिख रहा है. मुझे उस समय और खुशी होगी, जब यहाँ रहकर स्टूडेंट्स पढ़ाई करने लगेंगे. छात्राओं के लिए भी…

Read More

रांचीः झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने अपनी टीम के साथ सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने अजय शाहदेव समेत एसोसिएशन की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी. रविवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के लिए हुए चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ने अपनी पूरी टीम के साथ जीत हासिल की है. शाहदेव के मुकाबले अध्यक्ष पद के लिए जमशेदपुर के एसके बेहरा खड़े थे. बेहरा और उनकी टीम को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अजय नाथ शाहदेव के साथ एसोसिएशन के नवनिर्वाचित…

Read More

रांचीः झारखंड के पुलिस महनिदेशक अनुराग गुप्ता के लिए बुधवार, 30 अप्रैल का दिन अहम होगा. प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में सबकी निगाहें टिकी हैं कि वे रिटायर होंगे या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ही विदेश यात्रा से वापस लौट रहे हैं. उनके लौटने के बाद इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को राज्य सरकार को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि डीजीपी की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाया गया नियम ऑल इंडिया सर्विस रूल के अनुरूप नहीं है. ऑल इंडिया सर्विस…

Read More

रांचीः झारखंड के पुलिस महानिदेशक के पद पर अनुराग गुप्ता का 30 अप्रैल के बाद बने रहने को लेकर संशय है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि डीजीपी की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाया गया नियम ऑल इंडिया सर्विस रूल के अनुरूप नहीं है. ऑल इंडिया सर्विस के रूप में अनुराग गुप्ता का कार्यकालत 30 अप्रैल तक है. गौरतलब है कि इसी साल तीन फरवरी को अनुराग गुप्ता की डीजीपी के पद पर नियमित नियुक्ति हुई थी. तीन फरवरी को ही इस बाबत अधिसूचना जारी की गई थी.…

Read More

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटाने के राज्य सरकार के आदेश पर झारखंड हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने 17 अगस्त को जारी उस आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स के निदेशक को पद से हटाने का आदेश दिया था. इस मामले की अगली सुनवाई छह मई को होगी. कोर्ट ने शपथ पत्र के माध्यम से सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. पद से हटाये जाने के बाद डॉ राजकुमार ने हाइकोर्ट का रुख…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन समेत 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल स्पेन और स्वीडेन यात्रा पर निकल गए हैं. शनिवार को यह प्रतिनिधमंडल स्पेन के मेड्रिड पहुंच रहा है. 19 से 27 अप्रैल की इस आधिकारिक यात्रा का मकसद झारखंड को एक प्रमुख निवेशक डेस्टीनेशन के तौर पर बढ़ावा देना है. साथ ही एक योजनाबद्ध तरीके से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) के साथ दुनिया भर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलकर निवेश को आकर्षित करना है. इस दौरान प्रतिनिधमंडल स्पेन के मेड्रिड, बार्सिलोना और स्वीडन के गोथेनबर्ग जाएगा. निवेश के लिए…

Read More

जेएमएम के 13वें महाधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरमू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने दल के नेताओं से सांगठनिक गतिविधियों और महाधिवेशन की सफलता पर चर्चा की. जेएमएम अध्यक्ष ने सरकार में शामिल दल के मंत्रियों से सप्ताह में एक दिन पार्टी कार्यालय में जनता दरबार भी लगाने पर जोर दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा है, पार्टी ने जो नया दायित्व दिया है उसे कड़ी मेहनत के साथ निभायेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती से आगे बढ़ेगा. गौरतलब है कि 14-15 को पार्टी के संपन्न महाधिवेशन में हेमंत सोरेन…

Read More