Browsing: Hemant Soren
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें सरकार द्वारा 25 अगस्त को जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में सुधार और निगरानी के लिए गठित एक कमेटी पर सवाल उठाया है. मरांडी ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है कि फरवरी 2024 से JSSC के अध्यक्ष पद पर आसीन वित्त सचिव प्रशांत कुमार को ही इस समिति में शामिल कर दिया गया है. उन्होंने कहा है, “सितंबर 2024 की विवादित JSSC-CGL परीक्षा प्रशांत कुमार के कार्यकाल में आयोजित हुई. परीक्षा रद्द करनी पड़ी. JSSC कार्यालय में छापेमारी हुई. आयोग के…
रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का विरोध कर रहे झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार पर हमला बोला है. इसके साथ ही कहा है कि इस संशोधन विधेयक का खिलाफत करने के पीछे राज्य में अवैध खनन सिंडिकेट को बचाने की छटपहाट है. प्रदेश बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में रघुवर दास ने एमएमडीआर संशोधन कानून को राज्य और राष्ट्र के हित में बताया. उन्होंने कहा कि इससे राज्य में वैध खनन को बढ़ावा मिलेगा और अवैध खनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. सेस पर राज्य सरकार से सवाल…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में कथित भ्रष्टाचार की ओर ध्यान दिलाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने पत्र में कहा है कि मान्यता, सीट आवंटन एवं परीक्षा संचालन को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं. पिछले लगभग एक दशक में राज्य में फार्मेसी कॉलेजों की संख्या 3 से बढ़कर करीब 150 हो गई है. आरोप है कि कई संस्थानों को आवश्यक मानकों और संसाधनों के बिना एनओसी दिए गए तथा प्रति कॉलेज करीब ₹30 लाख तक की…
रांचीः खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन का खाका तैयार कर लिया है. आंदोलन के पहले चरण में 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, सचिवों और संयोजकों को पत्र भेजा है. महासचिव ने बताया है कि धरना के माध्यम से जेएमएम के कार्यकर्ता संसद में पारित इस विधेयक के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए एमएमडीआर बिल को वापस लेने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा है…
खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अगुवाई में हुई. रायशुमारी में झामुमो ने इसे काला कानून कर दिया और निर्णय लिया कि पुरजोर तरीके से इसका विरोध किया जाएगा. जेएमएम के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “झारखंड और झारखंडवासियों ने आगे बढ़ना शुरू किया ही था कि केंद्र सरकार द्वारा खनन कानून में दुर्भाग्यपूर्ण संशोधन लाकर झारखंड जैसे कमजोर राज्य पर कुठाराघात करने का काम किया गया है. समस्त झारखंड इस कानून का पुरजोर विरोध करता…
रांचीः झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू के नेतृत्व में पार्टी के मंत्री, विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर जेपीएससी और जेएसएसी सीजीएल की परीक्षाओं को रद्द करने के लिए आभार जताया. साथ ही कहा कि कैबिनेट की बैठक में छात्र हित में राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय है. मुख्यमंत्री ने नेताओं से कहा राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशीलता और गंभीरता…
रांचीः विदानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन के संदर्भ में झारखंड सरकार के द्वारा लिए गए फैसले की मंशा एवं सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों को ठगने के लिए हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है. जबकि छात्रों की एक ही मांग सीबीआई जांच की रही है. आखिर सरकार इससे क्यों भाग रही है. इससे बिल्कुल स्पष्ट है कि इस गड़बड़ी में, जेपीएससी, जेएसएससी की नौकरियों को बेचने में सरकार में बैठे लोग भी शामिल हैं. सीबीआई जांच…
रांचीः खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिया है कि जल्द ही सरकार इस बिल के विरोध में विधानसभा विशेष सत्र बुला सकती है. सोमवार की रात कैबिनेट की बैठक के बाद छात्रों के आंदोलन के बीच जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस बिल के खिलाफ है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बिल पर कड़ा एतराज जताया है. साथ ही इसे काला बिल करार दिया है. उन्होंने…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 24 दिनों से रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच बीच सोमवार की रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी-सीजीएल भी रद्द करने की घोषणा की. इसके साथ ही सीएम ने कहा, 2014 से जितनी भी छोटी-बड़ी गलतियां हुई हैं, जिससे भी हुई है, सभी की जांच होगी.” मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एसओपी बना हुआ है. अगर इसका पालन हुआ होता तो प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी नहीं होती. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता…
झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. राहुल गांधी ने सुझाव दिया है कि सोरेन स्वयं छात्रों के प्रतिनिधियों से जाकर मुलाकात करें. राहुल गांधी ने अपने पत्र में यह भी कहा कि छात्रों का आंदोलन अब तक शांतिपूर्ण रहा है. साथ ही हेमंत सोरन को सुझाव दिया है कि मामले के समाधान के हर संभव कोशिश की जाए. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को राहुल गांधी ने ये पत्र 14 अगस्त (शुक्रवार) को लिखा था. माना जा रहा है कि राहुल गांधी की मांग पर ही हेमंत…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us