Browsing: Irfan Ansari

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने बेटे के वायरल होते वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसमें उन्होंने कहा है कि सच्चाई को जाने समझे बिना मेरे बेटे को गलत तरीके से घसीटा जा रहा. सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर मंत्री ने कहा है, “मेरे बेटे कृष अंसारी को लेकर जो बातें कुछ मीडिया माध्यमों और राजनीतिक मानसिकता के लोग फैला रहे हैं, वो पूरी तरह निराधार, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण है. कृष अपने शिक्षक आदित्य कुमार झा जी के पिता, जो रिम्स में भर्ती हैं, उन्हें देखने गया था. इसी दौरान अस्पताल में भर्ती आदिवासी…

Read More

रांचीः जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक को कथित तौर पर हटाने के लिए जारी मुहिम को राज्य हित में नहीं बताया है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से कहा है कि वे किसी मकड़जाल में फंसने से बचें. सोशल मीडिया के अकाउंट एक्स पर सरयू राय ने इस बारे में एक गंभीर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है, “रिम्स निदेशक को हटाने की मुहिम का संदेश राज्यहित में नहीं है. इसपर रोक लगाने का आदेश दें, स्थानीय सांसद व विधायक का अभिमत मानें. मकड़जाल में…

Read More

रांचीः झारखंड में कोल्हान का सबसे बड़ा महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की छत गिरने से तीन मरीजों की दबकर हुई मौत के मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. इस हादसे में दो और लोग घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है. शनिवार की रात घटना स्थल पर पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जमशेदपुर के डीसी को 48 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है. इसके साथ ही मृतक के परिजन को पांच- पांच लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की गई है. मंत्री ने कहा है…

Read More

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटाने के राज्य सरकार के आदेश पर झारखंड हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने 17 अगस्त को जारी उस आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स के निदेशक को पद से हटाने का आदेश दिया था. इस मामले की अगली सुनवाई छह मई को होगी. कोर्ट ने शपथ पत्र के माध्यम से सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. पद से हटाये जाने के बाद डॉ राजकुमार ने हाइकोर्ट का रुख…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटा दिया है. इस बाबत रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया है. आदेश में कहा गया है कि डॉ राजकुमार नमे मंत्रि परिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में दिये गये निर्देशों का पालन नहीं किया है. रिम्स अधिनियम -2022 के तहत निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति में भी उनकी सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई है. डॉ राजकुमार को 31 जनवरी…

Read More