Browsing: Irfan Ansari

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले एवं अनियमितता के लगाए गए आरोपों का कड़ा प्रतिवाद किया है. मंत्री ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी गलत तथ्यों पर लोगों को गुमराह करना और स्वास्थ्य विभाग पर गलत आरोप लगाना बंद करें. बुधवार को आरसीएच, नामकोम में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर बिना तथ्यों के जनता को गुमराह करने और राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया. प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री एक दूरबीन लेकर आए थे. उन्होंने कहा, ये दूरबीन बाबूलाल को देंगे. वे खोज कर बतायें…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में घोटाला दर घोटाला हो रहा है. कैग की गंभीर रिपोर्ट सामने आई है. नियमों की धज्जियां उड़ायी ज रहीं. इसलिए सरकार घोटाले की सीबीआई जांच कराए. पार्टी ऑफिस में एक प्रेस कांफ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के ऑडिट में जो अनियमितताएं पकड़ में आई हैं, वे वह काफी सनसनीखेज हैं. जून 2022 में 55.58 करोड़ की लागत से खरीदी गई 206 एंबुलेंसों का कोई उपयोगिता मूल्यांकन नहीं किया गया. सभी 206 एंबुलेंस एक वर्ष से अधिक समय तक…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बिना एनओसी लिए तथा निर्धारित शर्तों को पूरा किए बगैर संचालित फार्मेसी संस्थानों की जांच का आदेश दिया है. उन्होंने विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को विशेष टीम गठित कर गहन जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा है. मंत्री ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि आखिर किन परिस्थितियों में बिना मानकों को पूरा किए इन संस्थानों के संचालन की अनुमति दी गई है. साथ ही आवश्यक आधारभूत संरचनाओं, प्रयोगशाला, शिक्षकों की उपलब्धता के बिना ये संस्थान कैसे चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मामला केवल संस्थानों तक सीमित नहीं है,…

Read More

सरायकेलाः बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष और सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा है कि राजनगर सीएचसी में मोबाइल की रोशनी में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत के लिए सिस्टम और सरकार जिम्मेदार है. इस घटना ने प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दावों की हकीकत और व्यवस्था की नाकामियां उजागर कर दी है.   राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल की रोशनी में प्रसव के दौरान सहिया विनीता बानरा एवं उनकी नवजात शिशु की मृत्यु के खिलाफ सोमवार को बीजेपी के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन को वे संबोधित कर रही थीं. गीता कोड़ा…

Read More

रांचीः राज्य में गैस सिलिंडर की आपूर्ति और किल्लत को लेकर गुरुवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने अधिकारियों तथा गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित डिलीवरी (बैकलॉग) दस दिनों में समाप्त किए जाएं. उन्होंने कहा है कि अगले 10 दिनों में गैस की किल्लत समाप्त हो जाएगी. मंत्री ने खासतौर पर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे प्रमुख जिलों में अधिक बैकलॉग के कारणों को जानना चाहा. समीक्षा में बताया गया कि सबसे ज्यादा रांची में करीब 86 हजार ऑर्डर बैकलॉग में हैं. इसके तहत डीएसओ को आवेदन के…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीएलओ को बांध कर रखने वाले बयान को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने जामताड़ा के डीसी से रिपोर्ट तलब की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. जिस कार्यक्रम में मंत्री का ये बयान सामने आया था, उसमें जिले के उपायुक्त भी मौजूद थे. इस बीच अपने बयान पर तूल पकड़ता देख मंत्री ने सफाई दी है. साथ ही यू टर्न लेने का प्रयास किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है, “जामताड़ा में साइबर अपराध…

Read More

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) में किसी मरीज की मौत होने पर परिजनों को सहायता के तौर पर सरकार यूपीआई के माध्यम से पांच हजार रुपये की सहायता देगी. साथ ही शव को घर पहुंचाने के लिए मोक्ष वाहन की सुविधा भी मुहैया करायी जायेगी. यह सुविधा झारखंड के अंदर ही मिलेगी. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुआ शासी निकाय की बैठक में इस प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान की गई है. टॉपर नीट की कोचिंग देंगे एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत रिम्स के MBBS प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के…

Read More

रांचीः बीजेपी झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही ने हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के द्वारा जारी उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें मंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी अगर एक इशारा भर कर दें, तो बीजेपी के ऑफिस को खंडहर में तब्दील कर देंगे. भानू प्रताप शाही ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता को चुनौती दी है कि तारीख और समय तय कर बता दीजिये, मैं अकेला काफी हूं. वैसे एक बात यह भी स्पष्ट है कि सोशल…

Read More

रांचीः राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के विस्तारीकरण योजना के तहत रिम्स- 2 के निर्माण के लिए जमीन विवाद के बीच कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप ने कहा है कि जब नगड़ी मजा के मूलवासी रैयत किसान जमीन नहीं देना चाहते तो सरकार को इस मामले में विचार करना चाहिए. प्रोजेक्ट भवन परिसर में पत्रकारों ने जब उनसे रिम्स टू को लेकर सवाल पूछे, तो कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि नामकुम और ओरमांझी में पर्याप्त सरकारी जमीन है, जो विवाद से दूर है. सरकार वहीं रिम्स -2 बनाने पर विचार करे. उन्होंने कहा कि इस मामले…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी का अस्पतालों का भ्रमण और कुछ मरीजों तथा सुरक्षाकर्मियों से बातचीत को लेकर वायरल वीडियो के बाद उपजे राजनीतिक विवाद के बीच गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया सामने आई है. सांसद ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर कहा है, “राजनीति के स्तर को बनाए रखना चाहिए. मैंने पिछले 20 साल के संसदीय जीवन में बच्चों और महिलाओं तथा परिवार जनों पर कभी भी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया नहीं दी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सुपुत्र द्वारा दोस्तों के साथ रांची में अस्पताल भ्रमण एवं कतिपय मरीज़ों…

Read More