Browsing: Irfan Ansari
रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रांची के रिनपास अस्पताल में बुधवार को ‘डीप टीएमएस’ नामक आधुनिक मशीन का उद्घाटन किया. इस मशीन की कामत लगभग दो करोड़ रुपए है. इसे रोटरी क्लब ऑफ रांची और सीसीएल के सहयोग से लगाया गया है. मानसिक बीमारियों की इलाज में यह मशीन काफी कारगर होगी. रिनपास की डायरेक्टर डॉ. जयति सिमलाई ने बताया कि अब तक मानसिक रोगियों को ठीक करने के लिए भारी-भरकम दवाइयां देनी पड़ती थीं. ये दवाइयां पहले मरीज के खून में मिलती हैं और फिर खून के रास्ते दिमाग तक पहुंचती हैं, जिससे शरीर के…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एंबुलेंस सेवा और गर्भवती महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने हाल की कुछ घटनाओं पर चिंता जताई है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में इलाज, दवाओं और आपात सेवाओं की गुणवत्ता में हर हाल में सुधार दिखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने तथा आपातकालीन स्थिति में मरीज को त्वरित रूप से अस्पताल तक पहुंचाने को लेकर उबर व ओला कांसेप्ट की सुविधा की व्यवस्था का…
रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बहु-चिकित्सा प्रणाली आधारित “अबुआ दवाखाना” खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत राज्य में 745 अबुआ दवाखाना स्थापित किए जाएंगे. योजना के तहत राज्य के सभी 24 जिलों में मौजूद विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों/आयुष्मान आरोग्य मंदिर/स्वास्थ्य विभाग के अन्य भवनों में बहु-चिकित्सा प्रणाली पर आधारित एकीकृत औषधि केंद्र (Integrated Medical Stores) “अबुआ दवाखाना की स्थापना की जाएगी. “अबुआ दवाखाना” का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण जनता को एलोपैथी, आयुर्वेद,…
रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले एवं अनियमितता के लगाए गए आरोपों का कड़ा प्रतिवाद किया है. मंत्री ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी गलत तथ्यों पर लोगों को गुमराह करना और स्वास्थ्य विभाग पर गलत आरोप लगाना बंद करें. बुधवार को आरसीएच, नामकोम में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर बिना तथ्यों के जनता को गुमराह करने और राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया. प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री एक दूरबीन लेकर आए थे. उन्होंने कहा, ये दूरबीन बाबूलाल को देंगे. वे खोज कर बतायें…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में घोटाला दर घोटाला हो रहा है. कैग की गंभीर रिपोर्ट सामने आई है. नियमों की धज्जियां उड़ायी ज रहीं. इसलिए सरकार घोटाले की सीबीआई जांच कराए. पार्टी ऑफिस में एक प्रेस कांफ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के ऑडिट में जो अनियमितताएं पकड़ में आई हैं, वे वह काफी सनसनीखेज हैं. जून 2022 में 55.58 करोड़ की लागत से खरीदी गई 206 एंबुलेंसों का कोई उपयोगिता मूल्यांकन नहीं किया गया. सभी 206 एंबुलेंस एक वर्ष से अधिक समय तक…
रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बिना एनओसी लिए तथा निर्धारित शर्तों को पूरा किए बगैर संचालित फार्मेसी संस्थानों की जांच का आदेश दिया है. उन्होंने विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को विशेष टीम गठित कर गहन जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा है. मंत्री ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि आखिर किन परिस्थितियों में बिना मानकों को पूरा किए इन संस्थानों के संचालन की अनुमति दी गई है. साथ ही आवश्यक आधारभूत संरचनाओं, प्रयोगशाला, शिक्षकों की उपलब्धता के बिना ये संस्थान कैसे चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मामला केवल संस्थानों तक सीमित नहीं है,…
सरायकेलाः बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष और सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा है कि राजनगर सीएचसी में मोबाइल की रोशनी में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत के लिए सिस्टम और सरकार जिम्मेदार है. इस घटना ने प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के दावों की हकीकत और व्यवस्था की नाकामियां उजागर कर दी है. राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल की रोशनी में प्रसव के दौरान सहिया विनीता बानरा एवं उनकी नवजात शिशु की मृत्यु के खिलाफ सोमवार को बीजेपी के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन को वे संबोधित कर रही थीं. गीता कोड़ा…
रांचीः राज्य में गैस सिलिंडर की आपूर्ति और किल्लत को लेकर गुरुवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने अधिकारियों तथा गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित डिलीवरी (बैकलॉग) दस दिनों में समाप्त किए जाएं. उन्होंने कहा है कि अगले 10 दिनों में गैस की किल्लत समाप्त हो जाएगी. मंत्री ने खासतौर पर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे प्रमुख जिलों में अधिक बैकलॉग के कारणों को जानना चाहा. समीक्षा में बताया गया कि सबसे ज्यादा रांची में करीब 86 हजार ऑर्डर बैकलॉग में हैं. इसके तहत डीएसओ को आवेदन के…
रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीएलओ को बांध कर रखने वाले बयान को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने जामताड़ा के डीसी से रिपोर्ट तलब की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. जिस कार्यक्रम में मंत्री का ये बयान सामने आया था, उसमें जिले के उपायुक्त भी मौजूद थे. इस बीच अपने बयान पर तूल पकड़ता देख मंत्री ने सफाई दी है. साथ ही यू टर्न लेने का प्रयास किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है, “जामताड़ा में साइबर अपराध…
रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) में किसी मरीज की मौत होने पर परिजनों को सहायता के तौर पर सरकार यूपीआई के माध्यम से पांच हजार रुपये की सहायता देगी. साथ ही शव को घर पहुंचाने के लिए मोक्ष वाहन की सुविधा भी मुहैया करायी जायेगी. यह सुविधा झारखंड के अंदर ही मिलेगी. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुआ शासी निकाय की बैठक में इस प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान की गई है. टॉपर नीट की कोचिंग देंगे एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत रिम्स के MBBS प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us