Browsing: Irregularities in JPSC Exams
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी ने कहा कि वह हर मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और शिक्षा आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है. उन्होंने सभी सरकारों से छात्रों की आवाज़ सुनने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की. कांग्रेस सांसद ने गुरुवार को कहा…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन के बीच सोशल एक्टिविस्ट, भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेपीएससी 14वीं वीं पीटी परीक्षा रद्द करने और राज्य की भर्ती व्यवस्था में बड़े बदलाव करने की मांग की है. इस पत्र को उन्होंने सोशल मोडिया के अकाउंट एक्स पर भी साझा किया है. उन्होंने कहा है, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों की पीड़ा सच है और युवाओं का गुस्सा वाजिब. उनकी मुख्य मांगें भी तर्कसंगट हैं. यह मामला किसी एक परीक्षा या…
जेपीएससी परीक्षा घोटालाः सीआइडी ने पूर्व चेयरमैन ख्यांग्ते के स्टाफ समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी ने बुधवार की रात पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. बुधवार को जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते के कार्यालय में तैनात एक स्टाफ धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया है. परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल के अकाउंटेंट, जिसने गलत तरीके से जीपीएससी की पीटी परीक्षा पास की है को लखनऊ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. इनके अलावा गलत तरीके से जेपीएससी की परीक्षा पास…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना, प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बुधवार को सदर एसडीओ कुमार रजत छात्रों के बीच पहुंचे और सरकार का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने के लिए तैयार है, ताकि उनकी मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके. छात्रों से बातचीत करने एसडीओ के साथ एडीएल लॉ एंड आर्डर भी मौजूद थे. सरकार के प्रस्ताव पर छात्रों ने भी बातचीत के लिए अपनी सहमति जताई, लेकिन…
रांचीः नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में पेपर लीक का मामला ही नहीं है बल्कि यहां जेपीएससी और जेएसएसी के द्वारा खुलेआम नौकरियां बेची गई हैं. 14वीं जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी के अलावा एसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित तमाम परीक्षा में धांधली एवं अनियमितता सामने आई है. बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा के विधायकों ने बुधवार की शाम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान भाजपा नेताओं एवं छात्रों के बीच 15 मिनट से अधिक समय तक की वार्ता हुई. बाबूलाल मरांडी छात्रों की मांग सहित आंदोलन से जुड़े सारे…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने कहा कि हमारी पार्टी जरूर झारखंड जाएगी. सीजेपी छात्रों की मांगों का समर्थन करती है. इससे पहले अभिजीत दीपके आंदोलनरत छात्रों से वीडियो कॉल पर बातचीत करके अपना समर्थन जता चुके हैं. छत्रपति सांभाजी नगर, महाराष्ट्र में समाचार एजेंसी से बात में अभिजित दीपके ने कहा, निश्चित तौर पर हमलोग झारखंड जाएंगे. छात्रों के विरोध के साथ हमलोग खड़े हैं और उनकी हर मांग का समर्थन करते…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में छात्रों के जोर पकड़ते आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की पुण्य तिथि पर रामगढ़ के अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा, “सीना चीर कर नहीं दिखा सकता कि हम कितने गंभीर है. सरकार के आँख-कान हैं. संवेदनशीलता भी है. छात्रों के हित में जो भी होगा वह राज्य सरकार निर्णय लेगी. जांच एजेंसी के अनुसंधान का इंतजार है.…
जेपीएससी, जेएसएसी के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र की तबीयत बिगड़ी,सीने से सटाए रखे हैं ‘संविधान’
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का जारी आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो लगातार तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर है. इस बीच मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसकी जानकारी मिलने के बा मेडिकल टीम धरना स्थल पर पहुंची. उनके स्वास्थ्य की जांच की गई. स्थिति देखते हुए उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया हालांकि लगातार धरना, प्रदर्शन और भूख हड़ताल से वे कमजोर दिख रहे हैं. उन्होंने कहा है कि आज की उनकी भूख हड़ताल झारखंड आंदोलन के अग्रणी, दिशोम गुरु शिबू…
रांचीः पूर्व मख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक खुला पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि सरकार छात्रों को भरोसा दिलाए कि उनका भविष्य सुरक्षित है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा है कि सरकार जेपीएससी, जेएसएसी की परीक्षाओं की सीबीआइ जांच से क्यों बच रही है. रघुवर दास ने कहा है, “झारखंड में कई दिनों से आंदोलनरत छात्रों की दुर्दशा देखकर व्यथित मन से मैं यह पत्र लिख रहा हूं. ऐसा नहीं है कि मैं यह पत्र पूर्व मुख्यमंत्री के नाते या किसी अन्य राजनीतिक मंशा से लिख रहा हूं, बल्कि छात्रों के इस आंदोलन को…
झारखंड में जेएसएसी और जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ राज्य के बीजेपी सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और जेएमएम- कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद आदित्य प्रसाद साहू के नेतृत्व में सांसदों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही जेपीएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच कराने और दोषियों पर कठोर कारवाई करने की मांग की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन में लोकसभा के सांसद ढुलू महतो, निशिकांत दुबे, वीडी राम, मनीष जायसवाल, विद्युतवरण महतो, कालीचरण…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us