Browsing: Jharia

धनबादः प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे हैं. उनके दौरे को धनबाद और झरिया क्षेत्र की विकास एवं पुनर्वास योजनाओं के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दौरे के दौरान वे बीसीसीएल की प्रमुख परियोजनाओं, कोयला उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों, झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र और पुनर्वास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. धनबाद पहुंचने के बाद तरुण कपूर सड़क मार्ग से मैथन पहुंचे. यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया. इससे पहले काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा…

Read More

धनबादः धनबाद- केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार को डेढ़ फीट सड़क के धंस जाने की वजह से एहतियातन धनबाद- बोकारो मार्ग पर आवागमन को डायवर्ट किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया है. जानकारी के मुताबिक एनएच-32 पर धनबाद से कतरास, बोकारो और रांची जाने वाली गाड़ियां अब गंसाडीह मोड़ और झरिया रोड के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रही हैं. धनबाद से बोकारो और रांची जाने वाली सड़क पर हुए धंसान के दूसरे दिन गुरुवार को पुराना महाप्रबंधक आवास की चारदीवारी टूट गई. इस जगह से गैस का रिसाव होते देखा जा…

Read More