Browsing: Pratul Shahdev

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल. ख्यांगते के विरुद्ध गंभीर तथ्य सामने आने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होने के संकेत साफ है कि जांच एजेंसी फ्रेंडली मैच खेल रही है और सिर्फ छोटी मछलियों को गिरफ्तार कर रही है. इसलिए पूछताछ की बजाय पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो. प्रतुल ने कहा कि पूरे आयोग पर गंभीर आरोप लगे हैं. सभी सदस्यों को बर्खास्त कर पारदर्शी तरीके से नई नियुक्तियां होनी चाहिए। पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड में हुए ट्रेजरी घोटाले में सरकार पर अपने चहेते वरीय अधिकारियों को बचाने का बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी कार्यालय में एक प्रेंस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री स्वीकार कर चुके हैं कि पिछले कुछ वर्षों के लगभग 10,000 करोड़ रुपये के सरकारी धन का हिसाब नहीं मिल रहा है. भाजपा शुरू से ही आशंका व्यक्त करती रही है कि सरकार अपने चहेते अफसरों को बचाने में लगी है. एसआईटी पर किए सवाल प्रवक्ता ने एसआईटी के गठन में सवाल खड़े करते हुए…

Read More

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के घर पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की मानो किसी अपराधी के यहां कार्रवाई की जा रही हो. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान परिवार और महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा कि जिस सरकार को रीना देवी नामक प्रसूता की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, वह न्याय की मांग करने वालों पर ही…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में ₹ 99,639 करोड़ के निवेश की जो की गई हैं, उनमें अधिकांश निवेश नए नहीं हैं, बल्कि दावोस एवं यूके यात्रा के बाद लगभग छह महीने पहले घोषित निवेश प्रस्तावों की री-पैकेजिंग है. प्रतुल ने कहा कि सरकार स्वयं फरवरी 2026 में दावोस एवं यूके यात्रा के बाद ₹ 1.27 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की घोषणा कर चुकी थी. उस समय जिन कंपनियों के साथ समझौते और निवेश प्रस्तावों का प्रचार किया गया था, उन्हीं में…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा परिणाम पर सवाल खड़े करते हुए सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की है. पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रतुल ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में 103 पदों के लिए 2204 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, लेकिन कट ऑफ तक जारी नहीं किया गया. दूसरी ओर बैकलॉग पीटी परीक्षा में 832 अभ्यर्थियों का एक साथ कोई अता-पता नहीं रहता, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया संदेह के घेरे में प्रतीत होती है. उन्होंने आरोप लगाया कि…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव हेमंत सरकार पर ट्रेजरी घोटाले को दबाने का बड़ा आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि क्यों राज्य सरकार ने अभी तक एजी के द्वारा मांगे गए घोटाले से संबंधित कागजात डेढ़ महीनों से ज्यादा समय के बाद भी उपलब्ध नहीं कराई है. पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेस में प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने दिखावे के लिए एजी को स्पेशल ऑडिट के लिए 17 अप्रैल, 2026 को अनुशंसा भेजी थी. अकाउंटेंट जनरल ने इसे स्वीकार करते हुए उसी हफ्ते राज्य सरकार…

Read More