Browsing: RPF

रांचीः नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक आरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव ड्यूटी की वर्दी में मिला और उसका सिर धड़ से अलग था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सुबह में रेलवे लाइन के किनारे शव होने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, आरपीएफ और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी. घटनास्थल से जवान का बैग भी बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच…

Read More

साहिबगंज: झारखंड में साहिबगंज जिले के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ ने अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि दोनों के पास से चोरी के 174 मोबाइल बरामद किए गए हैं. बरहड़वा में आरपीएफ को इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना मिलने के बाद आरपीएफ निरीक्षक, बरहड़वा ट्रेन के एक जेनरल कोच से मालदा के कालियाचक निवासी मोहम्मद नासरुद्दीन एवं मोहम्मद रहमत शेख को पकड़ा गया है. तलाशी में उनके बैग से 174 पुराने एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 58 लाख 95 हजार…

Read More

पलामूः पलामू के जपला मेंमालगाड़ी के इंजन में घुसकर वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक युवती के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इसके साथ ही रेलवे ने युवती की पहचान करते हुए उसे समन किया. युवती की पहचान मेदिनीनगर निवासी उर्मिला कुमारी के रूप में की गई. आरपीएफ द्वारा समन जारी किए जाने के बाद युवती नबीनगर रोड आरपीएफ पोस्ट पहुंची. पूछताछ के दौरान उसने वायरल वीडियो में स्वयं के होने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की बात स्वीकार कर ली.…

Read More

रांचीः रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन NARCOS’ के तहत दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे तीन युवकों को 61 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों युवक बिहार के रहने वाले हैं. बरामद गांजे की कीमत 30.50 लाख रुपए आंकी गई है. रांची रेलवे स्टेशन पर साझा कार्रवाई में गिरफ्तार तीनों युवकों को जीआरपी को सौंप दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष सिंह (22 वर्ष), प्रिंस कुमार (21 वर्ष) और अंकित पाठक (19 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों बिहार…

Read More