साहिबगंज: झारखंड में साहिबगंज जिले के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ ने अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस का दावा है कि दोनों के पास से चोरी के 174 मोबाइल बरामद किए गए हैं.
बरहड़वा में आरपीएफ को इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना मिलने के बाद आरपीएफ निरीक्षक, बरहड़वा ट्रेन के एक जेनरल कोच से मालदा के कालियाचक निवासी मोहम्मद नासरुद्दीन एवं मोहम्मद रहमत शेख को पकड़ा गया है.
तलाशी में उनके बैग से 174 पुराने एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 58 लाख 95 हजार 878 रुपये आंकी गई है.
सभी मोबाइल चोरी के हैं. मोबाइल कहां से लाए जा रहे थे इसके पीछे कौन कौन लोग हैं, पूछताछ जारी है. आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया जाएगा.
