रांचीः नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक आरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई.
शव ड्यूटी की वर्दी में मिला और उसका सिर धड़ से अलग था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
सुबह में रेलवे लाइन के किनारे शव होने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, आरपीएफ और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी.
घटनास्थल से जवान का बैग भी बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक आरपीएफ जवान की पोस्टिंग महज तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी. वह रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत थे और हाल ही में उसकी शादी भी हुई थी.
जवान की पहचान पुलिस के स्तर पर कर ली गई है, हालांकि हालांकि, अनुसंधान के लिहाज से आधिकारिक रूप से नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है. घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है.
