Browsing: SIR

झारखंड में विशेष गहन पुरनरीक्षण की प्रक्रिया में तेजी के साथ अलग- अलग जिलों से सामने आती शिकायतों पर जांच भी तेजी से की जा रही है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार खुद हर शिकायत और गड़बड़ियों की मोनिटरिंग कर रहे हैं. साथ ही जिलो के उपायुक्तों के साथ ईआरओ और एईआरओ को आवश्यक निर्देश भेजे जा रहे हैं. जामताड़ा जिले में प्रारूप मतदाता सूची को लेकर एक  ही मकान में 54 वोटरों के मामले में जिले के उपायुक्त आलोक कुमार ने मतदाता पंजीकरण अधिकारी और सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ERO और AERO) को जांच के आदेश…

Read More

देश के अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (एसआईआर) में लगे बीएलओ और सुरवाइजर को 6000 रुपये का मानदेय देने की घोषणा की गई है. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को इस प्रक्रिया में शामिल बूथ लेवल ऑफिसर्स सुपरवाइज़र्स के लिए 6,000 के विशेष मानदेय का एलान किया. चुनाव आयोग ने कहा, “मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ प्रक्रिया में शामिल काम की मात्रा और प्रकृति को देखते हुए, आयोग ने इस प्रक्रिया में लगे हर बीएलओ और सुपरवाइज़र को उनके सालाना वेतन के अलावा 6,000 का एकमुश्त मानदेय दिए…

Read More

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को बीएलओ और बीएलए-2 की संयुक्त बैठक के साथ-साथ ‘चुनाव पाठशाला’ का आयोजन किया जा रहा है. उक्त बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 अवश्य भाग लें. के रवि कुमार सोमवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। सफल बनाने के लिए सहयोग करें रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 की यह पूरी कवायद एक सहभागी प्रक्रिया है, जिसे…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-SIR) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरा और उसे जमा किया. इस मौके पर उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं, जिन्होंने स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर निर्वाचन अधिकारियों के सामने जमा किया. मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है. मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के…

Read More

रांची: राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर ) की शुरुआत मंगलवार, 30 जून से हो गई. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार आयोग के पदाधिकारियों के साथ अभियान का जायजा लेने खूंटी पहुंचे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी खूंटी जिले के तोरपा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 84, 87 एवं 89 पर आयोजित बीएलओ एवं बीएलए-2 की बैठक का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एवं कार्य योजना की समीक्षा की. साथ ही जिले के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से एसआइआर की प्रगति की जानकारी ली. उपनिर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) धीरज कुमार ठाकुर ने हटिया…

Read More

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस पत्र में मांग की है कि बिहार में जो तरीके अपनाए गए थे, वह झारखंड में भी लागू किए जाएं. जेएमएम महासचिव ने पत्र में कहा है कि चुनाव विभाग ने पहले बताया था कि घर-घर जाकर सिर्फ फॉर्म लिया जाएगा और कागज बाद में जरूरत पड़ने पर मांगे जाएंगे. यह तरीका भारत निर्वाचन आयोग के उन नियमों के खिलाफ है जो बिहार में लागू हुए थे. बिहार में…

Read More

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर गंभीर हैं. दो दिनों तक झामुमो की चली बैठक मे उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने त्रुटियों को ठीक कराने और किसी भी पात्र मतदाता को छूटने नहीं देने के लिए सतर्क और सहयोगी बनकर काम करना है. यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, आपके लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है. 21 अप्रैल को राज्य के 12 जिलों के झामुमो जिला कमेटी की बैठक…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीएलओ को बांध कर रखने वाले बयान को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने जामताड़ा के डीसी से रिपोर्ट तलब की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. जिस कार्यक्रम में मंत्री का ये बयान सामने आया था, उसमें जिले के उपायुक्त भी मौजूद थे. इस बीच अपने बयान पर तूल पकड़ता देख मंत्री ने सफाई दी है. साथ ही यू टर्न लेने का प्रयास किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है, “जामताड़ा में साइबर अपराध…

Read More

रांचीः झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने बिहार में हो रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) को गलत करार दिया है. इसके साथ ही जोर देकर कहा है कि झारखंड में कोई वैसा प्रयास किया जाएगा, तो पार्टी पुरजोर विरोध करेगी. गुरुवार को रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना है न कि वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोटरों को उनके मताधिकार से वंचित कराना है. लेकिन आयोग दूसरे ट्रैक पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, बिहार में चुनाव आयोग ने…

Read More