Browsing: Student Protest in Ranchi

रांची- झारखंड राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में व्याप्त धांधली एवं अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा संथालपरगना, कोयलांचल, सिंहभूम से होते हुए पलामू पहुंची है. इस अभियान के अंतिम चरण में यह यात्रा 10 सिंतबर को रांची पहुंचेगी. 11 सितंबर को मोराबादी से बिरसा मुंडा समाधि तक पदयात्रा कर अभियान का समापन होगा. रांची में इस अभियान से जुड़े अभ्यर्थी न्याय मंच के संयोजक रामअवतार महतो, दीनबंधु मंडल, लकी रामु राज, चंदन रजक एवं राजीव कुमार तुलसी ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी है कि 11 सितंबर, शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान…

Read More

रांचीः छात्रों के द्वारा आयोजित सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान तैनात दंडाधिकारी के द्वारा छात्रों पर की गई एकतरफा कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मंगलवार को रांची सदर के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. मरांडी ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी को सरकार की कठपुतली बनने की बजाय कानून और विधि सम्मत काम करना चाहिए, लेकिन पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान नियुक्त दंडाधिकारी ने एकतरफा कार्रवाई की है.   सीओ से मिलने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा, “छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जेएमएम के नेताओं और…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को छात्रों के मुद्दों की आड़ में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश बंद करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में रहते हुए युवाओं और छात्रों के सवालों का समाधान नहीं कर पाए, वे आज छात्रों के पीछे खड़े होकर राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया है, छात्र अपने घर लौट चुके हैं और 25 अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कई और महत्वपूर्ण निर्णय सरकार छात्र हित…

Read More

रांचीः रांची जिला प्रशासन ने धरना-प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली एवं आमसभा के आयोजन के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है. इस तरह के किसी कार्यक्रम के लिए सक्षम पदाधिकारी एसडीओ से पूर्व अनुमति लेनी होगी. यह पूरे जिले में लागू होगा. रांची जिले में दो अनुमंडल हैं. सदर रांची और बुंडू. बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में इस प्रकार के किसी कार्यक्रम, आंदोलन के लिए वहां के एसडीओ से पूर्व अनुमति लेनी होगी. जिला प्रशासन ने जारी सूचना में कहा है कि जुलूस एवं रैली के लिए बाकायदा प्रस्तावित मार्ग, आयोजन की तिथि, प्रारंभ एवं समाप्ति समय तथा संभावित प्रतिभागियों की…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र महतो ने अपना नसन खत्म कर दिया है. सोमवार की रात वे सदर अस्पताल से निकले और जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे आंदोलन में अपने साथियों के बीच पहुंचे. उधर मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और इरफान अंसारी भी जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने छात्रों से आंदोलन और अनशन समाप्त करने का आग्रह किया. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “आज, हमारी भूख हड़ताल के 16वें दिन, हमने बहुत सम्मानजनक तरीके से अपना अनशन को खत्म किया…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 24 दिनों से रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच बीच सोमवार की रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी-सीजीएल भी रद्द करने की घोषणा की. इसके साथ ही सीएम ने कहा, 2014 से जितनी भी छोटी-बड़ी गलतियां हुई हैं, जिससे भी हुई है, सभी की जांच होगी.” मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एसओपी बना हुआ है. अगर इसका पालन हुआ होता तो प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी नहीं होती. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. मरांडी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन यह पत्र पूरी तरह गुप्त तरीके से भेजा जा रहा है.एक्स पर मरांडी ने कहा, “मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी जी ने छात्रों के मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. लेकिन सवाल यह है कि ऐसी क्या मजबूरी है कि राहुल गांधी जी को गुप्त…

Read More

झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. राहुल गांधी ने सुझाव दिया है कि सोरेन स्वयं छात्रों के प्रतिनिधियों से जाकर मुलाकात करें. राहुल गांधी ने अपने पत्र में यह भी कहा कि छात्रों का आंदोलन अब तक शांतिपूर्ण रहा है. साथ ही हेमंत सोरन को सुझाव दिया है कि मामले के समाधान के हर संभव कोशिश की जाए. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को राहुल गांधी ने ये पत्र 14 अगस्त (शुक्रवार) को लिखा था. माना जा रहा है कि राहुल गांधी की मांग पर ही हेमंत…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के उबाल खाने के बीच सरकार की एक बार फिर छात्र प्रतिनिधियों के साथ वार्ता शुरू होने का इंंतजार किया जा रहा है. यह वार्ता रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में होनी है. सरकार ने छात्रों से वार्ता के लिए पहले ही मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है, जिसमें दीपिका सिंह पांडेय, सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों की प्रोजेक्ट भवन में एक बैठक बुलाई है. इसके कारण…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ 23 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के उबाल खाने के बीच सरकार ने एक बार फिर छात्रों से वार्ता की पेशकश की है. आंदोलनरत छात्रों को सोमवार, 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है. शनिवार की शाम वार्ता का प्रस्ताव लेकर रांची के सदर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे थे. इस बार छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. इससे पहले सरकार के मंत्रियों…

Read More