Browsing: Student Protest Jharkhand

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ दो हफ्ते से आंदोलन कर रहे छात्र विधानसभा घेराव करने निकले हैं. इस घेराव में हजारों छात्र शामिल हैं. हाथों में तिंरगा, जेपीएससी, जेएसएसी तथा सरकार के खिलाफ नारे लिखे तख्तियों को थामे अलग-अलग रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. सैकड़ों छात्र खेतों से आते- जाते दिख रहे हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर लगाए पुलिस के कई बैरिकेड को तोड़ दिया है. भीड़ को पीछे करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. पानी की तेज…

Read More

रांचीः जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ रांची में चल रहे छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल के बीच रविवार को सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच रविवार को तीसरी बार वार्ता हुई. लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. स्टेट गेस्ट हाउस में छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान ही सरकार के चार मंत्रियों ने जयपाल सिंह स्टेडियम में आठ दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र नाथ महतो से भी वीडियो कॉल पर बात की. मंत्रियों ने जब देवेंद्र को कॉल किया था, तब उनकी सेहत की मेडिकल टीम जांच कर रही थी. आंदोलनकारी छात्रों से…

Read More

अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा शनिवार को रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले. उन्हें देख छात्रों की हिम्मत बढ़ी. उन्होंने पीयुष मिश्रा का आभार प्रकट किया. अनशन पर बैठे और धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों से पीयुष मिश्रा ने बातें की. उनकी भावना और मांगों को जाना. उन्होंने आंदोलन कर रहे विद्यार्थयों का समर्थन किया और उनकी मांगों के प्रति एकजुटता जताई. मंच पर छात्रों का हौसला बढ़ाने को उन्होंने अपना चर्चित गीत “आरंभ है प्रचंड” भी गाया. पत्रकारों से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने कहा, “मैंने इनमें से कुछ स्टूडेंट्स के इंटरव्यू देखे और उनकी आंखों में दर्द देखा.…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सदर अस्पताल में भर्ती छात्र राहुल क्रांतिकारी ने मुलाक़ात की. इसके बद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचकर छात्र आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे और प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राओं से मिले. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर सवालों के बावजूद सरकार केवल वार्ता और आश्वासन के नाम पर मामले को टालने का प्रयास कर रही है।.यदि सरकार की नीयत साफ है तो पूरे मामले की सीबीआइ जांच की अनुशंसा करने से उन्हें डरना नहीं चाहिए. साथ ही सरकार…

Read More

झारखंड जनाधिकार महासभा ने आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने पर इसकी निंदा की है. महासभा ने कहा कि स्याही फेंकने वाले व्यक्ति ने जय श्री राम का नारा लगाया. जो कि झारखंड के छात्र युवाओं की एकता को तोड़ने व जेपीएससी आंदोलन को भाजपा आरएसएस द्वारा गलत दिशा में ले जाने की कोशिश हो रही है. महासभा ने प्रेस बयान में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र-युवाओं के जेपीएससी आंदोलन में कई महासभा के लोग पहले से ही हैं. 14वीं जेपीएससी परीक्षा पर उजागर हुए तथ्यों से स्पष्ट है कि व्यापक गड़बड़ी…

Read More

रांची. रांची में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार की वार्ता को लेकर अब नए सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल, एक दिन पहले उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा था कि सरकार छात्र संगठनों के अलावा किसी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति अथवा पत्रकार, वकील और कथित कोचिंग माफियाओं से बातचीत नहीं करेगी.  इसके ठीक अगले दिन रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा  मंत्री सुदिव्य सोनू को मांग पत्र सौंपते नजर आए. इसे लेकर आंदोलनकारी छात्रों ने सवाल उठाया है कि आखिर सरकार की बातचीत की…

Read More

रांचीः अपने वादे के अनुसार ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रतिनिधियों ने रांची पहुंचकर छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया है. प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन कर रहे छात्रों से उनकी मांगों, अब तक सरकार के साथ हुई बातचीत और आगे की रणनीति की जानकारी ली. इस दौरान छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई समेत अपनी प्रमुख मांगों को प्रतिनिधिमंडल के सामने रखा. जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे सीजेपी के के नेशनल कोऑर्डिनेटर मुकेश और अक्षय शिंदे समेत संगठन से जुड़े अन्य सदस्योंं ने कहा कि झारखंड के बच्चों के साथ सीजेपी पूरी तरह खड़ी…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेपीएससी की परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की जांच सरकार की ‘कठपुतली एजेंसी सीआइडी’ कर रही है. इस जांच एजेंसी की सत्यनिष्ठा और कार्यप्रणाली पर अब आम जनता का रत्ती भर भी विश्वास नहीं रह गया है. एक्स पर दो पोस्ट में मरांडी ने परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जिस सीआइडी ने सीजीएल परीक्षा धोखाधड़ी में दुर्भावनापूर्ण तरीके से जांच की प्रकृति ही बदल दी और अपनी नाकामी व असली दोषियों को छिपाने के लिए सारा दोष नेपाल…

Read More

रांचीः रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में भूख हड़ताल पर बैठे जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो गुट के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से थोड़ी देर में सरकार की वार्ता होगी. रांची के एसडीओ कुमार रजत इन आठ छात्रों को लेकर स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे हैं. इससे पहले शुक्रवार की रात छात्रों के एक गुट ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच’ के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार की करीब पौने दो घंटे तक वार्ता हुई थी. देवेंद्र नाथ महतो गुट ‘जेपीएससी-जेएसएसी अभ्यर्थी न्याय मंच’ के नाम से आंदोलन को आगे बढ़ा रहा…

Read More

रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल की राज्य सरकार के मंत्रियों की कमेटी के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक हुई. छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ सरकार के मंत्रियों की यह वार्ता करीब पौने दो घंटे तक चली. छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों के समक्ष जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े सभी मुद्दों तथा अपनी मांगों का विस्तृत आधार प्रस्तुत किया. छात्र-छात्राओं ने विस्तार से बताया कि उनकी मांगें किन तथ्यों और परिस्थितियों पर आधारित हैं. मंत्रियों ने सभी बातों को गंभीरता और…

Read More