Browsing: Women Quota
रांचीः लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने के बाद झारखंड में बीजेपी ने मोर्चा खोल रखा है. इस बीच कांग्रेस के द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के जवाब में पार्टी की विधायक नीरा यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण पर जो कारनामा किया है, उनकी कारगुजारियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की हमारी कोशिश जारी रहेगी. उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण, संतुलित प्रतिनिधित्व और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने भी सभी दलों से दलगत भाषण से ऊपर उठकर इसमें सहयोग करने की अपील की थी. लेकिन…
रांचीः लोकसभा में महिला आरक्षण क़ानून में संशोधन बिल गिर जाने के विरोध में झारखंड प्रदेश बीजेपी ने शनिवार को रांची में आक्रोश मार्च निकाला. इस आक्रोश मार्च में राज्य भर से पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. इनमें महिलाओं की बड़ी तादाद थी. मोराबादी मैदान में सभा के बाद हाथों में कांग्रेस और झामुमो पर महिला विरोधी होने के आरोपों की तख्तियां लिए हजारों महिलाएं चिलचिलाती धूप में रांची के मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस के शक्ल में पहुंचीं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदितय साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ…
रांचीः बिहार की पूर्व मंत्री और बीजेपी की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा है कि विपक्ष के लोग आधी आबादी को सिर्फ नारों तक ही सीमित रखना चाहते हैं. संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल उन्होंने गिराया है, लेकिन इससे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता देश की महिलाओं की नजरों में गिर गए हैं. रांची में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ बीजेपी ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्रेयसी सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोग नहीं चाहते कि आधी आबादी की महिला सशक्तिकरण राजनीतिक भागीदारी में बदले. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद…
रांचीः असम के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम मामले में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने राजनीतिक पाप किया है. इस पाप की सजा उन्हें भुगतनी ही होगी. रांची स्थित बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में सोनोवाल ने आरोप लगाया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में कांग्रेस की नीतियां हमेशा सीमित रही हैं. उनका एक दायरा है. कांग्रेस के लिए महिला मतलब इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ही होता है बाकी उनके लिए उनकी नजर में किसी महिला का कहीं कोई स्थान नहीं है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र…
लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण क़ानून में संशोधन बिल वोटिंग के बाद गिर गया.एनडीए बिल के पक्ष में दो तिहाई वोट हासिल करने में नाकाम रहा. बिल के पक्ष में 298 वोट मिले जबकि इसके विरोध में 230 वोट मिले. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस बिल पर विचार करने पर वोट विभाजन में हां के पक्ष में 298 और ना के पक्ष में 230 वोट पड़े. यह बिल दो तिहाई बहुमत से पास नहीं हो पाया. इसलिए इस बिल पर आगे की कार्यवाही पर निर्णय संभव नहीं है. यह बिल विचार करने के लिए पेश किए जाने…
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि पहले जनगणना हो, फिर परिसीमन. पार्टी ऑफिस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा चोरी-छिपे परिसीमन लागू करना चाहती है, जो पकड़ी गयी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा महिला आरक्षण विधेयक के बहाने महिलाओं को आगे रखकर परिसीमन को लागू करना चाहती है. झारखंड मुक्ति मोर्चा को यह मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा कि बगैर जनगणना, बिना ओबीसी का कोटा व सरना धर्म कोड लागू किए बिना झामुमो को परिसीमन मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा, “देश के सभी राजनीतिक दल चाहते…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us