टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए एक्सटेंशन मिल गया है. अब वे 20 फरवरी, 2027 को कार्यकाल खत्म होने के अगले 5 सालों तक टाटा संस के चेयरमैन बने रहेंगे.
गुरुवार को टाटा संस के बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति का प्रस्ताव 4-1 के वोट से पारित हो गया. इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी थीं.
मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया.
नोएल टाटा ने कहा है कि टाटा संस के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति गैरकानूनी है. इसके साथ उन्होने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के बोर्ड के फैसले पर सवाल उठाए हैं. इसका असर देश के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप की लीडरशिप पर प़ड़ सकता है.
गौरतलब है कि टाटा संस टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है. इसके चेयरमैन चंद्रशेखरन है, जबकि नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन हैं.
