रांचीः झारखंड में महिला हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान ऱकने वाला बरियातू हॉकी की तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है.
बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद 5 से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां भारतीय टीम सात अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी.
इन खिलाड़ियों ने बताया कि यह क्षण उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है. अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में वे अपना बेस्ट देने के लिए उत्साहित हैं.
अंडर-18 महिला टीम में भी
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले महीने अंडर-18 महिला टीम में भी बरियातू हॉकी सेंटर की तीन खिलाड़ियों ने जगह बनाई थी और जापान में आयोजित एशिया कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं.
