शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे. शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. इसके बाद अमित शाह ने उनके नाम का एलान किया.
अभी शुभेंदु अधिकारी नेता प्रतिपक्ष थे. इस बार विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट पर जीत दर्ज की है. भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया है.
बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुभेंदु के नाम का प्रस्ताव रखा. इसके बाद उनके सीएम बनने पर मुहर लग गई.
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 207 सीटों पर जीत दर्ज की ही. सत्तारूढ़ टीएमसी को 80 सीटों पर जीत मिली है.
नेतृत्व का पसंदीदा चेहरा
राजनीतिक सक्रियता और आक्रामक तेवरों के कारण पार्टी के भाजपा नेतृत्व की नजरों में शुभेंदु मुख्यमंत्री पद के पसंदीदा चेहरा थे.
सत्ता परिवर्तन के बीच अब नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.
शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, जहां बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.
