Browsing: Suvendu Adhikari
रांचीः करम पर्व के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड में कुड़मी सियासत गरमाई हुई है. रविवार को बंगाल के पुरुलिया स्थित कोड़ाडीह मैदान में आयोजित करम महोत्सव में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का शामिल होने राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महाजुटान में सीएम ने कई घोषणा की. साथ ही झारखंड के विधायक जयराम कुमार महतो पर भी इशारों में तंज कसा. अब जयराम ने सीएम के इसी तंज पर कहा है कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है. जवाब जरूर देंगे, थोड़ा इंतजार कीजिये झारखंड में कुड़मियों और युवाओं के…
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि पिछली टीएमसी सरकार ने आंदोलन के दौरान कुर्मी समुदाय के लोगों पर जो केस दर्ज किए थे, उन्हें वापस लिया जाएगा. पुरुलिया के कराड़ी मैदान में आयोजित कुड़मी समाज के करम पर्व महोत्सव में यह घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने कुर्मी समुदाय में फूट डालने के अलावा कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की आठवीं अनुसूची में कुर्माली और राजबंशी भाषाओं को शामिल करना सुनिश्चित करेगी. अधिकारी ने कहा कि कुर्मी विकास बोर्ड को जल्द ही फिर से चालू किया जाएगा. कुड़मी…
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर लगाए गए देश-विरोधी नारों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. विधानसभा में यूनिवर्सिटी से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “भारत तेरे टुकड़े होंगे” कहने वालों के हम टुकड़े कर देंगे. साथ ही कश्मीर मांगे आज़ादी का नारा लगाने वालों से हम गांधीजी की भाषा में नहीं, बल्कि नेताजी की भाषा में जवाब देंगे.” सीएम ने कहा कि इस पुण्यभूमि पर रेड सैल्यूट नहीं चलेगा. ये लोग चिह्नित हैं और ये कथित छात्र हैं. इनका ब्रेनवॉश करने वालों को भी कड़ी…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ निकाले गए मार्च के दौरान पत्रकारों पर हुए हमलों की शनिवार को निंदा की और आश्वासन दिया कि हाल में पारित गुंडा अधिनियम के तहत उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. शुभेंदु ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा शुक्रवार को कोलकाता में निकाले गए विरोध मार्च के दौरान पत्रकारों और फोटो पत्रकारों पर हुए हमले के संबंध में पश्चिम बंगाल विधानसभा में बयान देते हुए कहा कि वहां मौजूद करीब 70 ऐसे लोगों…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के अंदर- बाहर उथल-पुथल तेज है. बुधवार को ऋतब्रत बनर्जी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को 58 सदस्यों के हस्ताक्षरों वाला एक पत्र सौंपा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक टीएमसी के विधायकों ने स्पीकर से मिलकर यह पत्र सौंपा है. स्पीकर ने यह पत्र स्वीकार कर लिया है. हालांकि यह पत्र फिर भी पुष्टि करता है कि ममता बनर्जी पार्टी की नेता हैं. पश्चिम बंगाल के चुनाव में टीएमसी ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि भाजपा ने 207 सीटों पर जीत के साथ पहली…
सुर्खियों में रही पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी की रिकॉर्ड जीत हुई है. पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा एक लाख से ज़्यादा वोटों से जीत गए हैं. पांडा को 1,4966 वोट मिले हैं. यहां दूसरे नंबर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के शंभु नाथ कुर्मी रहे, जिन्हें 40645 वोट मिले. कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही जिसके प्रत्याशी अब्दुर रज़्ज़ाक को 10084 वोट मिले. इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर ख़ान के नाम पर भी 7783 वोट मिले हैं, हालांकि मतदान से पहले उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का एलान किया था. यहां 21 मई…
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी तथा एनडीए के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली. इस समारोह में बड़ी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हैं. राज्य में पहली बीजेपी सरकार बनी है, जिसकी अगुवाई शुभेंदु करेंगे. साथ ही वे पश्चिम बंगाल के 9वें सीएम बने हैं. इससे शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के नेता अमित शाह की मौजूदगी में हुई…
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे. शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. इसके बाद अमित शाह ने उनके नाम का एलान किया. अभी शुभेंदु अधिकारी नेता प्रतिपक्ष थे. इस बार विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट पर जीत दर्ज की है. भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुभेंदु के नाम का प्रस्ताव रखा. इसके बाद उनके सीएम बनने पर मुहर लग गई. भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 207 सीटों पर जीत दर्ज…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच में सीआईडी की टीम जुटी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जांच के लिए सीआईडी टीम मौके पर पहुंची है. बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया. बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी. हमलावरों ने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us