देवघरः बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की.
पटना से हवाई मार्ग से सीधे मुख्यमंत्री देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे. इसके बाद बैद्यनाथ मंदिर गए.
इससे पहले एयरपोर्ट में प्रशासनिक पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें बाबा बैद्यनाथ का षोडशोपचार विधि विधान से पूजा-अर्चना कराया गया. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से मंगल कामना की.
बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री को बाबा बैद्यनाथ का प्रतीक चिह्न भी दिया गया.
पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री दुमका के बासुकीनाथ धाम के लिए निकल गए. देवघर में उन्हें एक शादी समारोह में भी भाग लेना है.
