रांचीः एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा में कंप्यूटर सिस्टम में छेड़छाड़ कर कथित चीटिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए छह अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
इस मामले में सेंटर सुपरिंटेंडेंट एवं सेंटर आईटी हेड को भी प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है.
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया है कि 9 मई को रांची के पंडरा स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान लैब 01 के कुछ कंप्यूटर सिस्टम के मॉनिटर में कर्सर के अपने आप चलने की सूचना प्राप्त हुई. दरअसल, सिस्टम बाहर से कंट्रोल हो रहे थे.
सूचना के आलोक में तत्काल एएसपी कोतवाली के नेतृत्व में अलग-अलग टीम का गठन करते हुए जांच प्रारंभ की गई. जांच के सिलसिले में विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित किया गया.
पुलिस ने कंप्यूटर सिस्टम में छेड़छाड़ कर सुनियोजित तरीके से चीटिंग के मामले में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ऋषिकेश कुमार यादव, आर्यन कुमार, राहुल कुमार, रवि रंजन कुजूर, राजकुमार और अनु कुमारी को गिरफ्तार किया गया है.
इनमें ऋषिकेश कुमार यादव और राजकुमार तथा अनु कुमारी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं जबकि आर्यन कुमार राहुल कुमार और रवि रंजन कुजूर क्रमशः झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के रहने वाले हैं.
पुलिस ने छापेमारी कर जब्त किए
कंप्यूटर 6, सीसीटीवी के 2 डीवीडीआर
2 फॉयरवॉल, एयरटेल, जियो का एक-एक राउटर
1सीपीयू और 2 सी डैक्स बॉक्स
6 एडमिट कार्ड, 5 मोबाइल, 1 टैब
